फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fire broke out in a wheat field due to breaking of the combine gear, 2.5 acres of wheat burnt

Jind News: गेहूं के खेत में कंबाइन का गियर टूटने से लगी आग, 2.5 एकड़ में गेहूं जला

Thu, 10 Apr 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 10 Apr 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a wheat field due to breaking of the combine gear, 2.5 acres of wheat burnt
09जेएनडी17-आग लगने से जलकर राख हुई गेहूं की फसल।  संवाद
उचाना। दुर्जनपुर गांव में गेहूं की कटाई के दौरान हादसा हो गया। कंबाइन मशीन से फसल काटते समय मशीन का गियर टूटकर नीचे गिर गया। गर्म गियर के कारण सूखी गेहूं की फसल में आग लग गई और 2.5 एकड़ गेहूं जल गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार किसान राकेश के खेत में गेहूं काटने के लिए कंबाइन मशीन लगी थी। खेत के मालिक राकेश ने बताया कि कंबाइन ने फसल काटने का एक चक्कर लगाया ही था। इसी दौरान मशीन का गियर टूटकर नीचे गिर गया और गर्म गियर के कारण फसल में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते 2.5 एकड़ खेत की फसल जलकर राख हो गई। हालांकि ड्राइवर कंबाइन को खेत से बाहर निकालने में सफल रहा। ग्रामीणों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। आसपास के ट्यूबवेल से पानी खेत में डाला गया। गांव के किसान ट्रैक्टर और स्प्रे मशीन लेकर मौके पर पहुंचे। उचाना और उकलाना से फायर ब्रिगेड की गाड़िया भी मौके पर आ गई। लंबी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक 2.5 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह से जल चुकी थी। इस हादसे से किसान को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed