{"_id":"64b77056328c773714000327","slug":"fire-breaks-out-at-bsnl-exchange-in-julana-of-jind-loss-of-crores-services-of-52-villages-disrupted-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind: जुलाना में बीएसएनल एक्सचेंज में लगी आग; करोड़ों का नुकसान, 52 गांवों की सेवाएं बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind: जुलाना में बीएसएनल एक्सचेंज में लगी आग; करोड़ों का नुकसान, 52 गांवों की सेवाएं बाधित
Wed, 19 Jul 2023 10:40 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 19 Jul 2023 10:40 AM IST
सार
जींद के जुलाना में बीएसएनल एक्सचेंज में अज्ञात कारणों से लगी आग में के करोड़ों के उपकरण जल गए। बीएसएनल एक्सचेंज के एसडीओ संजय रोहिल्ला ने बताया कि एक्सीडेंट के अंतर्गत आने वाले 17 टावर और 52 गांव की बीएसएनएल की सेवाएं बाधित हो गई है।
विज्ञापन
भारत संचार निगम लिमिटेड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जींद के जुलाना कस्बे की बीएसएनल एक्सचेंज में अज्ञात कारणों से रात के समय आग लग गई। इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक एक्सचेंज के करोड़ों के उपकरण जलकर राख हो चुके थे।
विज्ञापन
बैंकिंग व अन्य सेवाएं भी बाधित
बीएसएनल एक्सचेंज के एसडीओ संजय रोहिल्ला ने बताया कि आग से करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। एक्सीडेंट के अंतर्गत आने वाले 17 टावर और 52 गांव की बीएसएनएल की सेवाएं बाधित हो गई है। इसके अलावा बैंकिंग व अन्य सेवाएं भी बाधित हो गई हैं। बताया जा रहा है कि आग अज्ञात कारणों से लगी है
विज्ञापन