फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   FIR will be lodged against those who buy plots in illegal colonies

अवैध कालोनियों में प्लाट खरीदने वालों पर होगी एफआईआर

Fri, 22 Apr 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
FIR will be lodged against those who buy plots in illegal colonies
जींद। शहर में तेजी से बस रही अवैध कालोनियों पर अंकुश के लिए जिला नगर योजनाकार विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। कहा कि कालोनाइजर अवैध रूप से प्लाटिंग कर रहे हैं। जिला नगर योजनाकार अरविंद्र ढुल ने कहा कि अब अवैध कालोनियों में प्लाट खरीदने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार के अनुसार कई क्षेत्रों में कॉलोनी काटकर सरकार को राजस्व का नुकसान किया जा रहा है। ऐसे प्रापर्टी डीलरों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। जींद शहर की अलग-अलग जगहों पर डीलर अवैध कालोनी काटकर लोगों को अपने झांसे में फंसा रहे हैं। इसी को देखते हुए इन क्षेत्रों की जानकारी दी है। बताया कि इनमें रेवेन्यु इस्टेट जींद में सदर थाना के पीछे, खसरा नंबर 88-34, 67-30-1, सफीदों रोड हनुमान मंदिर के पीछे खसरा नंबर 117/19/1, 19/2, 22/2/2, सफीदों रोड पर ही दीप होटल के पीछे खसरा नंबर 111/17,18, 23/1, 24/1 व 111/20/2, 21/1, 112/16, 17, 18, 19/1, 19/2, 20/1, 21/2/1, 22, 23, 24, 25, 146//2/1, 3/1, 4, 5, 6/1, 7/1, 147/1/1, रेलवे स्टेशन से राम मंदिर सड़क पर खसरा नंबर 57/1/1, 1/2, 1/4, 2/1, 9/2, 10/2/2, 10/2/3, 11/1/1, 11/1/2, 57/5/2, 5/3, 6/1, 42/19/3, 22/1, 20/17/3, 18/2, 19/2/1, 19/2/2, 22, 23//2/1, किशनपुरा रेवेन्यु एस्टेट में नई अनाज मंडी के सामने खसरा नंबर 31/11, 12/1, 19/2, 20, 21, 22/1, 38/1/1, 2/1/1, 2/2/1, चौधरी रणबीर सिंह विवि के पीछे खसरा नंबर 13/9, 10, 11, 12, 13, 14/14/1, 14/2, 15/2, 16/1, 16/2, 17, 5/20/2, 21, 22, 23, 24, 14/1/1, 1/2, 2, 3, 4 में अवैध रूप से कालोनियां काटी जा रही हैं। वहीं गांव घिमाणा गांव के पास खसरा नंबर 7/16, 17, 8/20, गांव अहिरका के के पास खसरा नंबर 984, 985, 986, 989, 990, 991, 0/523/1, 516/2, 512/2, 517/2, 517/1/2, 517/1/1, 543, 544/2, 544/1, 518/2/2, 518/2/1, 518/3, गांव हैबतपुर के खसरा नंबर 25/12, 13, 17, 18, 19 विद्या भारती स्कूल के पीछे गांव हैबतपुर के पास। गांव निर्जन में खसरा नंबर 59//2, 9 निर्जन से पिंडारी गांव रोड पर, 73/15/2/2, 16/1, 25/2, 72/11, 20/1, 76/15/1, 15/2, 16, 90/16/2, 16/1, 15/1, 15/2, नए बस स्टैंड से नरवाना की तरफ नेशनल हाईवे-352 के दाईं ओर व सफीदों बाईपास फलाईओवर के पास, गांव पिंडारा के खसरा नंबर 38/1, 2, 4/1, 5/1, 6, 7, 8, 9, 13, 14, 15, 16, 17, 18, 24/1, 25/1, जींद-गोहाना रोड पर धागा मिल के पास, 7/20/1, 20/3, 20/2, 22/1, 22/2, 22/4, 23/1, 23/2, 20//1, 2, 3/1, 3/2, 8/1, 8/3, 13, 19/2, 8/2, 9/1, 10/1, 10/2, 11/1, 11/2, 12/1, 12/2, 12/3, 13/2, 13/3, 21//5, 6/1, 6/2, 15/1 नया बस स्टैंड के साथ लगती। यहां भी अवैध रूप से कालोनियां काटी जा रही हैं।
विज्ञापन

नियमित कालोनी से आधी कीमत में मिल रहे हैं प्लाट
दरअसल पिछले एक साल में शहर में काफी बदलाव हुए हैं। हैबतपुर गांव के पास मेडिकल कॉलेज का काम तेजी से चल रहा है। इसके अलावा नया बस स्टैंड भी पिंडारा गांव के पास चला गया है। ऐसे में गोहना रोड, रोहतक बाईपास व सफीदों रोड पर काफी तेजी से अवैध कालोनी फल-फूल रही हैं। हालांकि प्रशासन अपनी तरफ से निर्देश देने की औपचारिकता पूरी कर रहा है, लेकिन अवैध कालोनियां नहीं रुक रहीं हैं। अवैध कॉलोनियों में वैद्य कॉलोनी के मुकाबले आधी कीमत में प्लाट मिल जाते हैं। वहीं नए बस स्टैंड के आसपास जमीन की कीमत काफी महंगी है। यहां 50 हजार रुपये प्रति गज तक प्लाटों के सौदे हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं होगी जमीन की रजिस्ट्री
शहर में अवैध कालोनी काटी जा रही है। यहां जो भी कोई प्लाट या मकान खरीदता है तो उसकी रजिस्ट्री नहीं होती है और जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा इन कालोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई भी की जाएगी। यहां मकान या प्लाट बनाने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी है।-अरविंद्र ढुल, जिला नगर योजनाकार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed