{"_id":"6acfd20927eb5d3298063187","slug":"suggest-measures-to-prevent-mosquito-borne-diseases-jind-news-c-199-1-sroh1009-162104-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताए
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
14जेएनडी06: जाजवान गांव में ग्रामीण महिलाओं को जागरूक कर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लिए शपथ दिलवात
Link Copied
जींद। जाजवान में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, पीएनडीटी एक्ट और मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। इस दौरान एमपीएचडब्ल्यू रिनु शर्मा ने लोगों को जागरूकता संबंधी पंपलेट भी वितरित किए। रिनु शर्मा ने कहा कि बेटी अनमोल है, इसलिए उसे पढ़ाना और बचाना समाज की जिम्मेदारी है। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का उद्देश्य बेटियों के प्रति भेदभाव समाप्त करना, लिंगानुपात में सुधार करना और उनकी शिक्षा व अधिकारों को बढ़ावा देना है। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को बेटों के समान शिक्षा और अवसर देने की अपील की। उन्होंने पीएनडीटी एक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि गर्भ में बच्चे के लिंग की जांच करना और करवाना तथा लिंग चयन करना कानूनी अपराध है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सजा और जुर्माने का प्रावधान है। उन्होंने लोगों से बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच अपनाने का आह्वान किया। इसके अलावा लोगों को मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।