फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   FIR lodged against three farmers for burning paddy remains

Jind News: धान के अवशेष जलाने पर तीन किसानों पर एफआईआर दर्ज

Sun, 10 Nov 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 10 Nov 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against three farmers for burning paddy remains
जींद। धान के अवशेष जलाने पर शनिवार को दो किसानों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कृषि विभाग के सुपरवाइजर राहुल ने बताया कि उनको 7 नवंबर को सैटेलाइट के माध्यम से दरियावाला गांव में धान के अवशेष जलाने की लोकेशन मिली थी। जब वह लोकेशन के आधार पर दरियावाला गांव में मनदीप के खेत में पहुंचे तो वहां पर धान के जले हुए अवशेष मिले। किसान पर विभाग की टीम ने मौके पर ही जुर्माना लगाया। सदर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस ने मनदीप के खिलाफ धान के अवशेष जलाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं जुलाना कृषि विभाग के सुपरवाइजर डॉ. शुभम की शिकायत पर शामलो कलां गांव निवासी किसान रामफल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जुलाना के गढ़वाली गांव में पराली जलाने के आरोप में पुलिस ने किसान के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कृषि विभाग के सुपरवाइजर रमेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें सैटेलाइट से लोकेशन मिली थी कि गढ़वाली गांव में एक जगह पराली जलाई गई है। वह मौके पर पहुंच कर मुआयना किए तो डेढ़ एकड़ में पराली जलाई मिली। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गढ़वाली गांव निवासी पवन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed