फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fighting broke out in Agarwal Sabha Jind meeting, RTI activist injured

Jind News: अग्रवाल सभा जींद की बैठक में हुई लड़ाई, आरटीआई कार्यकर्ता घायल

Wed, 02 Oct 2024 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 02 Oct 2024 02:19 AM IST
विज्ञापन
Fighting broke out in Agarwal Sabha Jind meeting, RTI activist injured
जींद। अग्रवाल सभा जींद की कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को हुई थी। इसमें विवाद हो गया और आरटीआई कार्यकर्ता श्यामलाल मंगला गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

श्यामलाल मंगला ने आरोप लगाए कि अग्रवाल सभा जींद में महेंद्र मंगला ने अग्रवाल सभा जींद की प्रॉपर्टी पर फर्जी कागजात पेश कर कब्जा किया हुआ था। इसकी एक शिकायत प्रशासन व उच्च अधिकारियों को गई थी। लंबी जांच के बाद व सभी तथ्यों के आधार पर महेंद्र मंगला के खिलाफ शहर थाना जींद में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसाइटी ने एडहॉक कमेटी का गठन कर चुनाव के आदेश दिए। एडहॉक कमेटी द्वारा करवाए गए चुनाव में जय भगवान मितल को सर्वसम्मति से प्रधान चुना व अन्य पदाधिकारियों को चुना गया। रजिस्ट्रार फर्म एंड सोसायटी ने इस कार्यकारिणी को सही मानते हुए मंजूरी भी प्रदान कर दी गई। नई कार्यकारिणी एडहॉक कमेटी सदस्यों से सभा का चार्ज लेने के लिए मंगलवार को संस्था कार्यालय नाइयों वाली गली में प्रधान जयभगवान मित्तल के साथ पहुंची। उनके साथ सतप्रकाश गोयल, बाबू राम गोयल, रामप्रकाश काहनोरिया, आईडी गोयल एडवोकेट, अशोक जैन व श्याम लाल मंगला भी थे। श्यामलाल मंगला ने आरोप लगाया कि महेंद्र मंगला के भाई अनिल मंगला व बेटा मुकुल मंगला व खुद महेंद्र मंगला ने उन पर जान लेवा हमला कर घायल कर दिया। इसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed