फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fight between two groups in court premises, vandalism in canteen

Jind News: अदालत परिसर में दो गुटों में हुआ झगड़ा, कैंटीन में तोड़फोड़

Fri, 08 Dec 2023 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 08 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fight between two groups in court premises, vandalism in canteen
जींद। किसी केस के सिलसिले में अदालत परिसर में आए दो गुटों के बीच दोपहर को झगड़ा हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के साथ मारपीट की। इस झगड़े के कारण अदालत परिसर में खुली कैंटीन का काफी सामान टूट गया। सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के पांच लोगों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन मोर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग अदालत परिसर में स्थित कैंटीन में झगड़ा कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। यहां शाहपुर निवासी आशीष व शुभम, नंदगढ़ गांव निवासी अजय, आशीष व मोहित आपस में लड़ाई-झगड़ा कर रहे थे। इस झगड़े के कारण पूरे अदालत परिसर में अफरा-तफरी का माहौल था। पुलिस ने पांचों को काबू कर लिया और सिविल लाइन थाना में ले आए। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की किसी मामले में गवाही होनी थी। दोनों गुटों के परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल किसी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है। शिकायत मिलते ही मामला दर्ज कर जांच शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed