{"_id":"688919572bc457b536098aad","slug":"fever-fatigue-are-symptoms-of-hepatitis-cmo-jind-news-c-199-1-jnd1002-138505-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार, थकान हेपेटाइटिस के लक्षण : सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार, थकान हेपेटाइटिस के लक्षण : सीएमओ
Wed, 30 Jul 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
29जेएनडी06-नागरिक अस्पताल में वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को जा
जींद। जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल में मंगलवार को सीएमओ डॉ. सुमन कोहली के नेतृत्व में वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. बिजेंद्र ढांडा ने बताया कि लिवर की सूजन को हेपेटाइटिस कहते हैं। लिवर एक अहम अंग है जो पोषक तत्वों को पचाता है, खून साफ करता है व संक्रमण से लड़ता है।
सीएमओ डॉ. सुमन कोहली ने बताया कि हेपेटाइटिस बी व सी का इलाज सभी नागरिक अस्पताल और एसडीइच अस्पताल में मुफ्त किया जाता है और नागरिक अस्पताल जींद में इसके लिए सोमवार व बुधवार के दिन निर्धारित किए गए हैं।
डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि नागरिक अस्पताल के कमरा नंबर 23 में हेपेटाइटिस के रोगियों का परीक्षण किया जाता है।हेपेटाइटिस नोडल अधिकारी डॉ. विनिता ने कहा कि हेपेटाइटिस के लक्षणों में बुखार, थकान, हमेशा थकावट महसूस करना, भूख न लगना, मतली व उल्टी होना, पेट में दर्द, गाढे रंग का मूत्र, मिट्टी के रंग जैसा मल, जोड़ों या मांसपेशियों में दर्द, पीलिया (त्वचा या आंखों में पीलापन) शामिल हैं।
विज्ञापन
कार्यक्रम में जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. बिजेंद्र ढांडा, डिप्टी सीएमओ डॉ. पालेराम कटारिया, डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला, डिप्टी सीएमओ डॉ. रमेश पांचाल, डॉ. अरविंद, हेपेटाइटिस नोडल अधिकारी डॉ. विनिता, राजकुमार, नरेश कुमार, अंकित भी मौजूद रहे।