फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Female worker suicide case: 10 lakh help of administration and turned down offer of job till arrest of accused

महिला कर्मी का आत्महत्या प्रकरण : आरोपियों की गिरफ्तारी तक 10 लाख रुपये की मदद और नौकरी की पेशकश ठुकराई

Thu, 21 Jan 2021 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Female worker suicide case:  10 lakh  help of administration and turned down offer of job till arrest of accused
जींद। उचाना एसडीएम कार्यालय के सरल केंद्र में कार्यरत महिला कर्मी के आत्महत्या प्रकरण में संघर्ष समिति के सदस्य वीरवार को प्रशासन से मिलने पहुंचे। समिति के सदस्यों ने कहा कि डीसी डॉ. आदित्य दहिया व डीएसपी साधुराम के साथ हुई मीटिंग में उन्हें परिवार को दस लाख रुपये की आर्थिक सहायता व एक अस्थायी नौकरी का ऑफर दिया गया, लेकिन उन्होंने ऑफर से इनकार कर दिया है। समिति के सदस्यों ने कहा कि पहले आरोपियों की गिरफ्तारी हो, इसके बाद वे सहायता लेंगे। समिति के रामराजी शर्मा ने बताया कि अधिकारियों ने दो दिन में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 31 दिसंबर की रात को महिला कर्मचारी ने अपने घर में ही जहर निगल कर आत्महत्या कर ली थी। महिला कर्मचारी ने सुसाइड नोट व ऑडियो रिकॉर्डिंग में एसडीएम समेत 12 लोगों के खिलाफ प्रताड़ना और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर रखा है। परिजनों और संघर्ष समिति के सदस्यों ने आरोपियों की गिरफ्तारी व परिवार को सहायता की मांग की गई थी। वीरवार को हुई बैठक में रामराजी शर्मा, विरेंद्र कौशिक व महावीर शर्मा मौजूद रहे। रामराजी शर्मा ने बताया कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, सहायता राशि व नौकरी स्वीकार नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

20 दिन से ई-दिशा केंद्र बंद, कामकाज प्रभावित
उपमंडल कार्यालय के ई-दिशा केंद्र करीब 20 दिन से बंद है। इस कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। रोजाना सैंकड़ों लोग जमीन की फर्द निकलवाने, आरसी, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य कार्यों के लिए कार्यालय आते हैं। लेकिन उन्हें मायूस ही लौटना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि 31 दिसंबर की रात को ई-दिशा केंद्र में कार्यरत महिला कर्मी ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस के अलावा एसआईटी मामले की जांच कर रही है। इस कारण कार्यालय बंद पड़ा है। महेंद्र, रामकुमार, मनोज, राजेंद्र ने कहा कि 20 दिनों से ई-दिशा केंद्र बंद रहने से हर कोई परेशान है। इन दिनों काफी सरकारी नौकरियों को लेकर फार्म निकले हैं। इनमें आवेदन को लेकर जो प्रमाण पत्र बनने होते है वह ई-दिशा केंद्र से बनते हैं। ऐसे में बेरोजगारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कार्यालय बंद होने से रजिस्ट्री करवाने, जमीन का इंतकाल, फर्द निकलवाने सहित अन्य कार्य अटक गए हैं। एसडीएम प्रीतपाल ने बताया कि एसआईटी इंचार्ज और डीसी डॉ. आदित्य दहिया को ई मेल व लिखित रूप में ई-दिशा केंद्र खोले जाने की अनुमति मांगी गई है। निर्देश मिलते ही कामकाज शुरू करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed