{"_id":"6aaae69a8f3695d68b076265","slug":"female-students-taught-self-defense-techniques-and-legal-rights-jind-news-c-199-1-sroh1006-160385-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीआरएसयू की छात्रा रेनू ने नेट में हासिल की ऑल इंडिया 59वीं रैंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीआरएसयू की छात्रा रेनू ने नेट में हासिल की ऑल इंडिया 59वीं रैंक
विज्ञापन
फोटो 16जेएनडी12-सीआरएसयू की एमएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा रेनू को सम्मानित करते कुलपति प्रोफ
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के बायोटेक्नोलॉजी विभाग की एमएससी तृतीय सेमेस्टर की छात्रा रेनू ने नेट परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक-59 हासिल कर सीआरएसयू का नाम रोशन किया है।
रेनू ने अपनी सफलता का श्रेय कुलपति प्रोफेसर डॉ. राम पाल सैनी के मार्गदर्शन और डॉ. अनीश, डॉ. पूनम, डॉ. पूजा, डॉ. शिवानी और डॉ. नैन्सी के सहयोग एवं प्रोत्साहन को दिया। उन्होंने बताया कि शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन से परीक्षा की तैयारी में काफी मदद मिली। इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा और उन्होंने पूरी मेहनत एवं लगन के साथ परीक्षा दी।
बायोटेक्नोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मलिक और इंचार्ज डॉ. राम भगत ने रेनू को उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि रेनू की सफलता विभाग के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक है। इससे विद्यार्थियों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के प्रति उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ेगा।
विज्ञापन
कुलपति प्रोफेसर डॉ. रामपाल सैनी ने भी बधाई देते हुए कहा कि यह विश्वविद्यालय के लिए गौरव का विषय है कि बायोटेक्नोलॉजी विभाग की छात्रा ने पहली बार नेट परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए ऑल इंडिया रैंक-59 प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां विश्वविद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों को नई पहचान देने के साथ अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करती हैं।