फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Female foeticide is flourishing due to ignorance: Sunita

कन्या भ्रूण हत्या अज्ञानता की वजह से पनप रहा : सुनीता

Thu, 28 Aug 2025 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 28 Aug 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Female foeticide is flourishing due to ignorance: Sunita
27जेएनडी09-मजदूर भवन में आयोजित सेमिनार में भाग लेते हुए आशा वर्कर यूनियन के सदस्य। स्रोत यूनिय
जींद। आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा जिला कमेटी जींद ने मजदूर भवन में कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता सेमिनार का आयोजन जिला प्रधान नीलम की अध्यक्षता में किया गया। संचालन राजबाला ने किया। आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा की राज्य अध्यक्ष सुनीता ने कहा कि समाज में व्याप्त कन्या भ्रूण हत्या की गंभीर समस्या के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से प्रदेश भर में सेमिनार आयोजित किए जा रहे हैं। कन्या भ्रूण हत्या एक सामाजिक अभिशाप है जो लिंग भेदभाव और अज्ञानता की वजह से पनप रहा है।
विज्ञापन

सेमिनार के माध्यम से हम समाज को इस अमानवीय प्रथा के दुष्परिणाम, कानूनी प्रावधान और लिंग समानता के महत्व के बारे में जागरूक करना चाहते हैं। यह आयोजन विशेष रूप से ग्रामीण और शहरी समुदायों में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों को बढ़ावा देने पर था।
विज्ञापन

सुनीता ने कहा कि पूरे हरियाणा में एक से 26 सितंबर तक कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जन जागरूकता जत्था चलेगा। इसका कुरुक्षेत्र में बड़ी रैली करके समापन किया जाएगा। आशा वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान नीलम ने कहा कि राज्य स्तरीय जत्था 11 सितंबर से 13 सितंबर के बीच जींद जिला में रहेगा, जिसकी पीएचसी, सीएचसी व गांवों में कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर कपूर सिंह, कॉमरेड रमेश चंद्र, संजीव ढांडा, कमलेश, नूतन, कोशिगन, सोहनदास, आजाद पांचाल, राजकुमार श्योकंद, राजबाला, मंजू, मोनिका, मुकेश, सुमन, रामरती, राजकुमारी, रोशनी, रानी, कविता और मीना भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed