फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Father Sits on Top of Seven-Year-Old Son After Stuffing a Cloth into His Mouth

Jind News: सात वर्षीय बेटे के मुंह में कपड़ा ठूंसकर ऊपर बैठा पिता

Wed, 20 May 2026 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Father Sits on Top of Seven-Year-Old Son After Stuffing a Cloth into His Mouth
जींद। सोनीपत के गोहाना के रहने वाले अकबर ने सात वर्षीय बेटे की हत्या का प्रयास किया। वह बच्चे के ऊपर बैठे गया और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। बच्चे का दम घुटने लगा तो उसकी मां ने उसे छुड़ाया।
विज्ञापन



बच्चे की मां ने मायके में अपने पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए सीडब्ल्यूसी और एसपी कुलदीप सिंह को शिकायत दी है। वहीं जींद पुलिस ने महिला को टरका दिया और कहा कि गोहाना थाना में एफआईआर दर्ज कराओ।
विज्ञापन




शहर के आरा रोड निवासी हसीना ने एसपी जींद को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी खान मोहल्ला, भालगढ़ रोड, सोनीपत में हुई थी। फिलहाल वह अपने पति अकबर के साथ नया बस स्टैंड, गोहाना में किराये के मकान में रहती थी। उनके तीन बेटे हैं। छोटा बेटा सात साल का है। पति आए दिन उसकी और बच्चों की पिटाई करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




15 मई की रात दस बजे छोटा बेटा खाने के लिए कोई चीज मांग रहा था। तभी पति ने गुस्से में आकर उसकी बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद बेटे को जमीन पर लेटाकर उसके ऊपर बैठे गया। उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इससे उसका दम घुटने लगा। उसने किसी तरह बच्चे को बचाया।



इस दौरान दूसरे बच्चों ने इसका वीडियो बना लिया लेकिन अमर उजाला इसकी पुष्टि नहीं करता है। घटना के बाद उनके बेटे की तबीयत खराब हो गई। अगले दिन वह अपने मां-पिता के पास जींद आ गई। बेटे को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। बेटा ठीक से खाना नहीं खा पा रहा है। उसे उल्टियां हो रही हैं।




16 मई की रात को अकबर जींद आ गया और उसे और बच्चों को जान से मारने की धमकी देने लगा। डर के कारण उन्होंने डायल 112 को बुलाया। पुलिस अकबर को अपने साथ ले गई लेकिन बिना कार्रवाई के उसे छोड़ दिया। महिला ने एसपी से गुहार लगाई है कि अकबर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed