{"_id":"6851b5326320110fb309c5fb","slug":"father-and-son-attacked-in-dhamtan-sahib-land-division-jind-news-c-199-1-sroh1006-136451-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: धमतान साहिब के जमीन के बंटवारे में बाप-बेटे पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: धमतान साहिब के जमीन के बंटवारे में बाप-बेटे पर हमला
विज्ञापन
जींद। गढ़ी थाना क्षेत्र के गांव धमतान साहिब में जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में बाप-बेटे पर तीन लोगों ने हमला कर दिया। इससे दोनों को गंभीर चोटें आईं। गढ़ी थाना पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
हरियाणा पुलिस में एएसआई सुरेंद्र धमतान साहिब ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 7 जून को वह अपने निजी काम से छुट्टी पर घर आया हुआ था। उनकी गांव हरनामपुरा की तरफ चार एकड़ पुश्तैनी साझी खेवट की जमीन है।
इसमें हमारे हिस्से में 12 कनाल 15 मरले जमीन आती है। इसका बंटवारे का विवाद उसके चाचा के साथ पिछले 3-4 सालों से चला हुआ है। उसके पिता और चाचा ने मिलकर साझी खेवट को अलग करवाने हेतु सविल कोर्ट तहसील नरवाना में 2018 से दावा डाल रखा है।
विज्ञापन
आठ जून को वह और उसके पिता खेत से काम कर घर आ रहे थे तो रास्ते में प्रवीन, उसका भाई प्रदीप और इनकी मां बीरमति देवी ने उनका रास्ता रोक लिया और उन पर लाठी, डंडे व गंडासी से हमला कर दिया, जिसके कारण उसे और उसके पिता को काफी चोटें आईं। गढ़ी थाना पुलिस ने प्रवीन, उसका भाई प्रदीप और इनकी मां बीरमति देवी के खिलाफ हमला करने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।