फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers will go on hunger strike today on the 100th day of Dallewal's hunger strike

Jind News: डल्लेवाल के अनशन के 100वें दिन आज भूख हड़ताल करेंगे किसान

Wed, 05 Mar 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Wed, 05 Mar 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Farmers will go on hunger strike today on the 100th day of Dallewal's hunger strike
04जेएनडी22-ट्राली में विश्राम करते हुए जगजीत सिंह डल्लेवाल। संवाद
नरवाना। जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के 100 दिन पूरे होने पर बुधवार को दातासिंहवाला-खनौरी किसान मोर्चे और देशभर में जिला, तहसील स्तर पर किसान सांकेतिक भूख हड़ताल करेंगे। वहीं किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन मंगलवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ और काका सिंह कोटड़ा ने कहा कि जिस तरह सोमवार रात किसान नेताओं को घरों से गिरफ्तार किया गया है, वह निंदनीय है। लोकतंत्र में ऐसे पुलिस दमन के लिए कोई स्थान नहीं है। किसान नेताओं ने कहा कि शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है। सरकार को किसानों की मांगों का बातचीत के माध्यम से समाधान करना चाहिए और हिरासत में लिए गए सभी किसान नेताओं को रिहा करना चाहिए। उन्होंने बताया कि सुबह नौ बजे से दातासिंहवाला-खनौरी किसान मोर्चे पर किसान सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed