फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   farmers unions to conduct garzan rally on 19 december in delhi

भारतीय किसान संघ की गर्जन रैली 19 को दिल्ली में : सतीश छिकारा

Fri, 25 Nov 2022 09:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
farmers unions to conduct garzan rally on 19 december in delhi
जींद। भारतीय किसान संघ के प्रदेश अध्यक्ष सतीश छिकारा ने शुक्रवार को गोपाल विद्या मंदिर स्कूल में जिला कार्यकारिणी की बैठक ली। उन्होंने कहा कि 19 दिसंबर को दिल्ली में संघ की गर्जना रैली होगी, इसके लिए सभी किसान अन्य किसानों को भी निमंत्रण दें। उन्होंने पदाधिकारियों की जिम्मेदारी भी लगाई।
विज्ञापन

छिकारा ने कहा कि लागत के आधार पर किसानों को लाभकार मूल्य नहीं मिल रहा है। हम अपना अधिकार मांगते हैं। भारत एक कृषि प्रधान देश है तथा इसकी अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखते हुए देश के किसानों की आर्थिक दशा मजबूत रखनी होगी। किसानों को उनकी उपज का भाव लागत के आधार पर सुनिश्चित लाभ जोड़कर लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए। लाभकारी मूल्य की गणना के लिए कृषि उपज की संपूर्ण लागत निकालनी होगी। आज लागत की गणना एमएसपी के रूप में की जाती है, वह तर्कसंगत नहीं है। इसमें भूमि मूल्य की गणना नहीं की जाती तथा किसानों को एक अकुशल श्रमिक मानकर उसका कुछ दिन का श्रम जोड़ा जाता है। परिवार के अन्य सदस्यों के श्रम की गणना भी नहीं की जाती। सरकार लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य को लागू करें तथा इसके मिलने को नियम बनाकर सुनिश्चित करें। सभी प्रकार के कृषि यंत्रों, बीजों तथा अन्य कृषि में उपयोगी वस्तुओं के ऊपर जीएसटी समाप्त होनी चाहिए। किसान सम्मान निधि में पर्याप्त बढ़ोतरी की जाए। किसान के ट्रैक्टर को 15 साल पुराने वाहनों को नष्ट करने की नीति से बाहर रखा जाए। इस मौके पर मास्टर ईश्वर सिंह, सुनील चहल, शमशेर सिंह, रामदिया सैनी, राजकुमार, सत्यनारायण, राजकुमार, नरेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed