{"_id":"65b563fa9d9e0e0d6f001a1b","slug":"farmers-took-out-tractor-parade-in-the-city-on-republic-day-jind-news-c-199-1-jnd1001-112165-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: किसानों ने गणतंत्र दिवस पर शहर में निकाली ट्रैक्टर परेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: किसानों ने गणतंत्र दिवस पर शहर में निकाली ट्रैक्टर परेड
रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 01:43 AM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर रैली निकालते किसान।
Link Copied
जींद। केंद्र सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में शुक्रवार को किसान सभा व सीटू के नेतृत्व में गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शहर में ट्रैक्टर परेड निकाली गई। ट्रैक्टर यात्रा के लिए नरवाना रोड झांज के पास, कैथल रोड, कैथल रोड पूल, मिल्क प्लाट पर चार पॉइंट बनाए गए थे। यात्रा पूरे शहर से निकाली गई और फिर नए बस अड्डा पर संपन्न हुई। ट्रैक्टर यात्रा शुरू करने से पहले फूल सिंह श्योकंद ने कहा कि केंद्र सरकार व भाजपा का विश्वासघात सभी के सामने हैं। किसानों के लंबे आंदोलन के बाद वापस हुए किसान विरोधी कानून के समय केंद्र सरकार ने जो वादा किया था उस पर खरी नहीं उतरी और किसानों के साथ विश्वासघात किया, जिसको लेकर संयुक्त किसान मोर्चा लगातार आंदोलनरत है। जिस समय किसान विरोधी कानून सरकार ने वापस लिए उसी समय भाजपा सरकार ने किसानों के साथ वादा किया था कि एसपी की गारंटी, बिजली बिल रद्द होगा और लखीमपुर खीरी नरसंहार के दोषी मंत्री को हटाया जाएगा, लेकिन वह अभी भी मंत्री बने हुए हैं और उसका बेटा खुला घूम रहा है। इसलिए संयुक्त किसान मोर्चा एवं ट्रेड यूनियन मोर्चा संयुक्त रूप से देशभर में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर अपनी मांगों एवं समस्याओं को लेकर ट्रैक्टर और व्हीकल परेड निकालने का फैसला लिया था। अखिल भारतीय किसान सभा के राज्यध्यक्ष बलबीर सिंह गुरुसर, भाकियू घासी गुट के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंद्र नैन ने कहा कि सरकार ने वादाखिलाफी की है। उनकी मांग एमएसपी पर कानून बनाने, यूपी के लखीमपुरी खीरी के अंदर जिन किसानों की मौत हुई थी उनको न्याय देने, किसानों के कर्जे माफ करने, बिजली बिल अध्यादेश को निरस्त करने सहित अन्य मांगे हैं। जिन्हें सरकार जल्द से जल्द पूरा करे। हर साल यह तिरंगा यात्रा निकाली जाती है ताकि जो हमारी अधूरी मांगे हैं उनको पूरा करने की मांग सरकार तक पहुंचे। मांगें पूरी नहीं होती तो फिर से आंदोलन करना पड़ सकता है। 16 फरवरी को पूरा भारत बंद का आह्वान है। इसके बाद कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। महिलाओं की अच्छी भागीदारी इस तिरंगा यात्रा में रहेंगी। इस अवसर पर किसान नेता फूल सिंह श्योकंद, बलबीर सिंह गुरूसर, भाकियू घासी गुट के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंद्र नैन, आजाद पालवां, सिक्कम सफाखेड़ी, बारूराम, बिंद्र, ओमप्रकाश कंडेला, गुरबिंदर सिंह संधू, प्रेस प्रवक्ता समुद्र सिंह फोर व नौगामा खाप के प्रधान सुरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।