फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers took out tractor march on the call of United Kisan Morcha

Jind News: संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने निकाला ट्रैक्टर मार्च

Sun, 18 Feb 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 18 Feb 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Farmers took out tractor march on the call of United Kisan Morcha
17जेएनडी05: जुलाना के मेन बाजार में ट्रैक्टर मार्च निकालते किसान। संवाद
जुलाना। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर किसानों ने शनिवार को जुलाना में ट्रैक्टर मार्च निकाला। नई अनाजमंडी में किसान एकत्रित होन के बाद सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिला उपप्रधान नरेंद्र ढांडा ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है। जब केंद्र सरकार पूंजीपतियों के करोड़ों रुपये के कर्ज माफ कर सकती है तो किसानों का क्यों नहीं। एमएसपी किसानों का हक है। उसके लिए किसान आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की मांगों को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। सरकार को भ्रम है कि प्रदेश के किसान पंजाब के किसानों के साथ नहीं हैं। प्रदेश के किसान उनके साथ हैं। अगर रविवार को किसानों की मांगों को नहीं माना गया तो प्रदेश के किसान दिल्ली कूच की बजाय पंजाब के बॉर्डर पर पहुंचकर पंजाब के किसानों का दिल्ली कूच का रास्ता साफ करने का काम करेंगे। किसानों ने दिल्ली में लगातार 13 माह तक आंदोलन किया, लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी उनकी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया। किसानों ने जुलाना की नई अनाजमंडी से होते हुए बाजार में ट्रैक्टर मार्च निकाला।

17जेएनडी05: जुलाना के मेन बाजार में ट्रैक्टर मार्च निकालते किसान। संवाद

17जेएनडी05: जुलाना के मेन बाजार में ट्रैक्टर मार्च निकालते किसान। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed