{"_id":"6ab576450e94aa90ec0d003e","slug":"during-sharadiya-navratra-shatchandi-recitation-of-goddess-bhagwati-will-be-held-at-nagkshetra-temple-jind-news-c-199-1-sroh1009-160914-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शारदीय नवरात्रों में नागक्षेत्र मंदिर में होगा मां भगवती का शतचंडी पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शारदीय नवरात्रों में नागक्षेत्र मंदिर में होगा मां भगवती का शतचंडी पाठ
विज्ञापन
25जेएनडी28: सफीदों में शारदीय नवरात्रों में नागक्षेत्र मंदिर में मां भगवती का शतचंडी पाठ करवाने
जींद। सफीदों के ऐतिहासिक नागक्षेत्र मंदिर में शारदीय नवरात्रों के अवसर पर मां भगवती का शतचंडी पाठ कराया जाएगा। आयोजन को लेकर श्री नागक्षेत्र सुधार समिति की बैठक मंदिर परिसर में समिति अध्यक्ष जयकुमार कंसल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नवरात्रों के धार्मिक कार्यक्रमों के साथ मंदिर और सरोवर के विकास एवं सुंदरीकरण पर भी विस्तार से चर्चा की गई। अखिल भारतीय ब्राह्मण संसद के अध्यक्ष संजीव गौतम ने नवरात्रों के दौरान मां भगवती के शतचंडी पाठ का आयोजन कराने का प्रस्ताव रखा, जिसे सदस्यों ने ध्वनिमत से मंजूरी दी। निर्णय के अनुसार नवरात्र में प्रतिदिन मां भगवती का पूजन, श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ और हवन-यज्ञ कराया जाएगा।
संजीव गौतम ने कहा कि मां भगवती के शतचंडी पाठ का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व है। ऐसे आयोजनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा मिलने के साथ समाज में सकारात्मक वातावरण बनता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से आयोजन में श्रद्धानुसार सहयोग करने और अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
समिति अध्यक्ष जयकुमार कंसल ने कहा कि नागक्षेत्र मंदिर सफीदों की धार्मिक और ऐतिहासिक पहचान का प्रमुख केंद्र है। मंदिर परिसर और सरोवर को बेहतर बनाने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस अवसर पर पुजारी यतिंद्र कौशिक, संजीव गौतम, अतुल मंगला, गिरिराज तायल, प्रमोद कौशिक, यतिश गोयल, राकेश मित्तल, विनोद मिश्रा, कृष्ण वत्स, भजन सैनी, मोहित कंसल और शुभम मौजूद रहे।
विज्ञापन
सरोवर पर लगेंगी रंगीन लाइटें, फव्वारे शुरू करने पर चर्चा
बैठक में नागक्षेत्र मंदिर और सरोवर के सुंदरीकरण को लेकर भी कई प्रस्ताव रखे गए। सदस्यों ने सरोवर के घाट पर रंगीन लाइटें लगाने, फव्वारे शुरू कराने तथा मंदिर और सरोवर परिसर में रंग-रोगन कराने की आवश्यकता जताई। मंदिर परिसर में मां दुर्गा का शयन कक्ष बनवाने के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया। इन कार्यों को चरणबद्ध ढंग से पूरा कराने पर सहमति बनी।