फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Plastic waste awareness campaign launched in Palika Bazaar

Jind News: पालिका बाजार में चलाया प्लास्टिक कचरा जागरूकता अभियान

Fri, 25 Sep 2026 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Plastic waste awareness campaign launched in Palika Bazaar
फोटो 24जेएनडी19-शहर के पालिका बाजार में पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक करते हुए कर्मचारी। स्र
जींद। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गतिविधि सेवा मेरा योगदान के तहत प्लास्टिक मुक्त जागरूकता को लेकर शहर के पालिका बाजार और डीआरडीए बाजार में प्लास्टिक प्रदूषण के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य सिंगल-यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना और दुकानदारों और ग्राहकों को इसके स्थान पर पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान प्रतिभागियों ने दोनों बाजारों में जागरूकता अभियान चलाते हुए दुकानदारों और आम लोगों से पॉलिथीन का इस्तेमाल बंद करने की अपील की। प्रतिभागियों ने लोगों को खरीदारी के दौरान कपड़े या जूट के थैलों का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही, बाजारों में फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। लोगों को कचरा निर्धारित डस्टबिन में डालने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने के लिए भी जागरूक किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed