फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers opposed BJP's program, ended before the guest arrived

किसानों ने किया भाजपा के कार्यक्रम का विरोध, अतिथि के आने से पहले समाप्त

Fri, 19 Nov 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Farmers opposed BJP's program, ended before the guest arrived
भाजपा के कार्यक्रम में पहुंचे जिला अध्यक्ष राजूमोर। - फोटो : Jind
नरवाना। नरवाना में शुक्रवार को भाजपा के जिलाध्यक्ष राजू मोर के विश्वकर्मा धर्मशाला में आयोजित प्रशिक्षण शिविर का किसानों ने विरोध किया। प्रशासन ने इसकी जानकारी होते ही वहां पर पुलिस बल को तैनात कर दिया। हालांकि कार्यक्रम में मुख्यातिथि के पहुंचने से पहले ही किसानों ने इस विरोध को खत्म कर दिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का विरोध कर रहे होशियार सिंह, सुनील, अनूप, अजायब सिंह व लीलू बडनपुर ने कहा कि वह भाजपा के कार्यक्रम का शांतिपूर्ण ढंग से विरोध करेंगे। लेकिन किसानों ने कुछ देर तक ही भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपने विरोध प्रदर्शन को मुख्यातिथि राजू मोर के आते ही समाप्त कर दिया। भाजपा के जिलाध्यक्ष विश्वकर्मा धर्मशाला में आयोजित त्रिदेव कार्यशाला कार्यक्रम में पहुंचे। इसमें बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक बीएलए टू को प्रशिक्षण दिया गया। जिला प्रधान राजू मोर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की लोकप्रियता व पार्टी की मजबूती के लिए इन तीनों स्तरों को मजबूत करना बेहद जरूरी है। क्योंकि यह स्तर जमीनी स्तर से जुड़े हैं और लोगों तक सरकार की कल्याणकारी नीतियों को पहुंचाने में यह तीनों स्तर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

हांसी में एसपी आवास के घेराव के कारण कम रही किसानों की संख्या:
कार्यक्रम का विरोध करने पहुंचे किसानों ने बताया कि आज क्षेत्र के हजारों किसान एसपी आवास का घेराव करने के लिए हांसी गए हुए हैं। इसलिए किसानों की संख्या कम हैं। किसान नेता होशियार सिंह, सुनिल व लीलू ने कहा कि हमें सूचना थी कि कोई बड़ा नेता यहां कार्यक्रम में आएगा। इसलिए हम विरोध करने पहुंचे। लेकिन यहां सिर्फ जिला प्रधान आने की सुचना पुलिस प्रशासन द्वारा दी गई तो हमने अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया। किसानों ने कहा कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नए कृषि कानूनों का रद्द करने की बात कही। जिसका वह स्वागत करते हैं। लेकिन आंदोलन संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर ही समाप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed