{"_id":"6aff3ce4dbe64a867f09c229","slug":"water-conservation-works-to-be-inspected-emphasis-placed-on-preparations-for-jsjb-30-jind-news-c-199-1-sroh1009-164024-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जल संरक्षण कार्यों की होगी जांच, जेएसजेबी 3.0 की तैयारियों पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जल संरक्षण कार्यों की होगी जांच, जेएसजेबी 3.0 की तैयारियों पर जोर
विज्ञापन
जींद। जिले में गिरते भूजल स्तर और जल संकट से निपटने के लिए प्रशासन ने जल संरक्षण कार्यों की समीक्षा शुरू कर दी है। जेएसजेबी 2.0 के तहत हुए कार्यों की प्रगति जांचने के साथ जेएसजेबी 3.0 के लिए नई योजनाएं तैयार करने पर जोर दिया जा रहा है। लघु सचिवालय में सीटीएम मोनिका रानी की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई।
सीटीएम ने कहा कि जल संरक्षण किसी एक विभाग की नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सभी विभाग आपसी तालमेल से काम करें और अपने कार्यों की अद्यतन रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बैठक में वर्षा जल संचयन, जल निकायों के नवीनीकरण, पानी के पुनः उपयोग, भूजल पुनर्भरण, वाटरशेड विकास, वनीकरण और कृषि क्षेत्र में जल संरक्षण से जुड़े कार्यों की समीक्षा की गई।
सीटीएम ने निर्देश दिए कि विभाग केवल कागजी रिपोर्ट के बजाय मौके पर हुए कार्यों की वास्तविक स्थिति प्रस्तुत करें। जल संरक्षण कार्यों की नियमित निगरानी और सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने जेएसजेबी 3.0 के तहत प्रस्तावित गतिविधियों की जानकारी भी तैयार रखने को कहा। बैठक में डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, सिंचाई विभाग के एक्सईएन विकास गिरिधर, पीओ राकेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।