फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers movement: Khaps gave ultimatum till Sunday to remove barricades

किसान आंदोलन: खापों ने बैरिकेड्स हटाने का रविवार तक का दिया अल्टीमेटम, बोले- नहीं तो खुद हटाने को होंगे मजबूर

Sat, 17 Feb 2024 08:34 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 17 Feb 2024 08:34 PM IST
सार

हरियाणा के किसानों का समर्थन आंदोलन में बढ़ता जा रहा है। अब खापों का कहना है कि रविवार शाम तक बैरिकेड्स नहीं हटाए तो खुद हटाने के लिए मजबूर होंगे। किसानों को जींद जिले की खापों का समर्थन मिल रहा है। जुलाना, जींद में भी खापों की बैठक हुई। सरकार को रविवार तक अल्टीमेटम दिया।

विज्ञापन
Farmers movement: Khaps gave ultimatum till Sunday to remove barricades
नई अनाजमंडी में नंदगढ़ बारह की बैठक में भाग लेते किसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के जींद की दाड़न खाप के बाद जिले की अन्य खापों ने अब सरकार को रविवार शाम तक का अल्टीमेटम दिया है। जुलाना में हुई नंदगढ़ बारहा की बैठक में यह फैसला लिया गया है। वहीं माजरा खाप, कंडेला खाप ने भी प्रेस बयान जारी कर कहा कि रविवार शाम तक यदि सरकार ने रास्ते नहीं खोले तो सोमवार सुबह जिले की सभी खाप और पंचायतें बैरिकेड्स हटा देंगी और पंजाब के किसानों का साथ देंगी।

विज्ञापन


माजरा खाप ने किसान संगठनों से नाराजगी जताते हुए कहा कि सभी किसान संगठनों को दिल्ली कूच की एक साथ कॉल करनी चाहिए थी। यदि सभी एक साथ कॉल करते तो ऐसी नौबत नहीं आती और किसान अब तक दिल्ली बैठे होते।
विज्ञापन


जुलाना की नई अनाजमंडी में शनिवार को नंदगढ़ बारहा की बैठक प्रधान होशियार सिंह दलाल की अध्यक्षता में हुई। दलाल ने कहा कि प्रदेश के किसान पंजाब के किसानों के साथ हैं। अगर सरकार ने रविवार को होने वाली बैठक में किसानों की मांगें न मानी तो वह पंजाब बाॅर्डर पर पहुंचेगे। देश की सरकार जवान और किसान को आमने-सामने खड़ा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएसपी गारंटी किसानों का हक है और उसे वह लेकर रहेंगे। किसानों पर आंसू गैस के गोले बरसाना निंदनीय है। किसान देश की धुरी है। सरकार को चाहिए कि जल्द से जल्द किसानों की मांगों को नहीं माना तो हरियाणा के किसान पंजाब के किसानों के साथ मिलकर पहले पंजाब के बॉर्डर पर जाएंगे और वहां से पंजाब के किसानों को साथ लेकर दिल्ली जाएंगे।

कंडेला खाप के प्रधान ओमप्रकाश कंडेला, माजरा खाप के प्रधान गुरविंदर सिंह संधु तथा जुलाना बारहा खाप पंचायत के प्रधान बसारू राम लाठ, ढुल खाप पंचायत के प्रधान हरपाल सिंह ढुल ने कहा कि सरकार पंजाब को गाजा व यूक्रेन नहीं बनाए। बैंकिंग सेवाएं, सभी प्रकार की ऑनलाइन सेवाएं ठप होकर रह गई हैं। सरकार ने दो साल पहले किसानों की मांगों को मान लिया था, अब कहां गई प्रधानमंत्री की वह गारंटी।


माजरा खाप प्रवक्ता समुंदर सिंह फोर ने कहा कि कुछ पुलिस कर्मचारी किसान बनकर हिंसा में संलिप्त पाए गए हैं। उनके खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाए। नरवाना के पास डूमरखां गांव में जो बैरिगेट लगाए गए हैं, उसे शीध्र हटाया जाए अन्यथा किसान खुद आकर हटाएंगे। सभी खाप प्रधानों ने कहा कि दाड़न खाप ने सरकार को रविवार शाम तक का अल्टीमेटम दिया। इसके बाद दाड़न खाप जो कदम उठाएगी, सभी खाप उसका समर्थन करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed