फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers lock out mandi gate when paddy is not purchased

धान खरीद नहीं होने पर किसानों ने मंडी के गेट पर की तालाबंदी

Thu, 22 Oct 2020 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Farmers lock out mandi gate when paddy is not purchased
बंद पड़ा मेला अनाज मंडी का गेट। - फोटो : Jind
नरवाना। नई अनाज मंडी में आए दिन किसानों को ताला बंदी करके अपना धान बेचना पड़ रहा है। मंगलवार को भी किसानों ने तालाबंदी की थी। इसके बाद बुधवार को स्थिति सामान्य रही, लेकिन वीरवार को फिर से खरीद नहीं हो सकी। इससे किसानों ने मंडी के गेट को ताला लगा दिया। किसानों ने धान खरीद का कार्य सुचारु रूप से न होने पर 12 बजे मंडी के मुख्य गेट व मार्केट कमेटी के कार्यालय को ताला जड़ दिया। इसके बाद सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

करीब चार घंटे तक चले किसानों के रोष प्रदर्शन के बाद शाम चार बजे तहसीलदार शिवचरण, शहर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह व सचिव जोगिंद्र सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि वीरवार देर रात तक खरीद एजेंसी की ओर से किसानों की धान के खरीद का कार्य किया जाएगा। इसके बाद किसानों ने मंडी गेट का ताला खोल दिया और प्रशासनिक अधिकारियों को चेतावनी दी कि अगर अधिकारियों को आश्वासन झूठा हुआ और कल फिर से इसी प्रकार की समस्या मंडी में हुई तो पहले से ही तय किसान अपनी रणनीति को अंजाम देंगे।
विज्ञापन

मार्केट कमेटी कार्यालय में उतारा धान
मंडी में धान खरीद के साथ साथ उठान का कार्य तेजी से नहीं होने कारण भी किसान परेशान हैं। मंडी में अब धान डालने के लिए कोई जगह नहीं बची है। इसके चलते रोष स्वरूप एक किसान ने अपनी धान मार्केट कमेटी कार्यालय के प्रांगण में उतार दी। किसानों ने कहा कि मंडी में जगह नहीं है और मंडी से बाहर वह अपना धान नहीं उतार सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed