फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers in Haryana upset for DAP, People are standing in queues since 6 am

हरियाणा में DAP के लिए किसान परेशान: सुबह 6 बजे से लाइनों में लग रहे लोग, आधार कार्ड दिखाने पर मिल रहे 6-6 बैग

Sun, 20 Oct 2024 11:18 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 20 Oct 2024 11:18 AM IST
सार

जींद में लाइन में खड़े किसानों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हर साल बुवाई के समय यही स्थिति बनती है। उन्होंने मांग की कि उन्हें उनकी जरूरत के अनुसार डीएपी उपलब्ध कराया जाए ताकि समय पर गेहूं की बुवाई हो सके।

विज्ञापन
Farmers in Haryana upset for DAP, People are standing in queues since 6 am
खाद के लिए लाइन में लगे लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में इन दिनों गेहूं की बुवाई के लिए आवश्यक डीएपी खाद के अभाव से किसान परेशान हैं। रविवार को सोसायटी की सरकारी दुकान पर डीएपी के वितरण की खबर मिलने पर सुबह 6 बजे ही किसानों की लंबी कतारें लग गईं। डीएपी की भारी मांग के बावजूद केवल 900 बैग ही पहुंचे, जिसके कारण एक किसान को आधार कार्ड दिखाने पर केवल 6 बैग ही मिल रहे हैं।

विज्ञापन

करवा चौथ के त्यौहार के दिन भी महिलाएं लाइन में लगी रहीं, क्योंकि बुवाई का समय नजदीक है और किसानों को तत्काल खाद की आवश्यकता है। सोसायटी के सेल्समैन सत्यवीर ने बताया कि सीमित मात्रा में डीएपी उपलब्ध होने के कारण, हर किसान को 6 बैग दिए जा रहे हैं। इससे किसानों की समस्याएं और बढ़ गई हैं, क्योंकि यह मात्रा उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं है।

विज्ञापन


जींद में लाइन में खड़े किसानों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि हर साल बुवाई के समय यही स्थिति बनती है। उन्होंने मांग की कि उन्हें उनकी जरूरत के अनुसार डीएपी उपलब्ध कराया जाए ताकि समय पर गेहूं की बुवाई हो सके। इससे पहले सरसों की फसल के दौरान भी किसानों को यूरिया प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed