{"_id":"6781f5c0926112bd5a0075c5","slug":"farmers-burnt-effigy-of-central-government-at-khanauri-border-jind-news-c-199-1-sroh1006-128251-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: किसानों ने खनौरी बॉर्डर पर फूंका केंद्र सरकार का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: किसानों ने खनौरी बॉर्डर पर फूंका केंद्र सरकार का पुतला
विज्ञापन
नरवाना(जींद)। खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसानों के धरने पर शुक्रवार को केंद्र सरकार का पुतला फूंका गया। इस दौरान किसानों ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रकट किया। शुक्रवार को किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के 46वें दिन बीपी 114/81, पल्स 82 व शरीर का तापमान 98 था।
वहीं, खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता बलबीर सिंह राजेवाल, जोगिंदर सिंह उग्राहां, दर्शनपाल, कृष्णप्रसाद, जोगिंदर नैन, रमिंदर पटियाला व अन्य किसान शुक्रवार को जगजीत सिंह डल्लेवाल का हाल चाल जानने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने डल्लेवाल की बहुत ज्यादा नाजुक हालत होने के बावजूद 15-20 मिनट तक मुलाकात की। दोनों मोर्चों के किसान नेताओं ने कहा कि बिना किसी देरी के एमएसपी गारंटी कानून बनवाने के लिए चल रहे इस आंदोलन को और ज्यादा मजबूत करने के लिए सहयोग करेंगे। किसान नेताओं ने कहा कि आज देश के सभी किसान संगठन एवं संपूर्ण किसान समाज जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन एवं एमएसपी गारंटी कानून के समर्थन में खड़ा है।
केंद्र सरकार हमें अलग-अलग समझने की गलतफहमी दूर कर ले। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर आज देशभर में गांव स्तर पर मोदी सरकार के पुतले जलाए गए हैं। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड ने कहा कि यदि जगजीत सिंह डल्लेवाल के साथ कुछ अनहोनी हुई तो देशभर में किसानों का जनसैलाब सड़कों पर होगा। इसलिए समय रहते केंद्र सरकार को किसानों की मांगों को पूरा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को उत्तरप्रदेश में पुतला दहन कार्यक्रम से पहले बुलंदशहर व अलीगढ़ समेत कई जिलों में किसान नेताओं को नजरबंद किया गया। यह साबित करता है कि लोकतंत्र को भाजपा सरकार कुचलना चाहती है।