{"_id":"65c12f13743210b1f600d6b2","slug":"farmers-are-now-spraying-nano-urea-with-drones-jind-news-c-199-1-sroh1007-112606-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: किसान अब ड्रोन से कर रहे नैनो यूरिया का छिड़काव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: किसान अब ड्रोन से कर रहे नैनो यूरिया का छिड़काव
Tue, 06 Feb 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 06 Feb 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
05जेएनडी19 : खेतों में ड्रोन के माध्यम से नैनो यूरिया का छिड़काव करते किसान। संवाद
जींद। कृषि विभाग किसानों को हाईटेक बनाते हुए ड्रोन से नैनो यूरिया का छिड़काव करवा रही है। इसके लिए विभाग किसानों से 100 रुपये प्रति एकड़ चार्ज ले रही है।
कृषि विभाग ड्रोन को किराये पर दे रहा है। ड्रोन की मदद से एक दिन में 30 एकड़ में छिड़काव किया जा सकता है। अब तक 90 एकड़ में ड्रोन के माध्यम से यूरिया का छिड़काव किया जा चुका है। जिले में इस साल दो लाख 15 हजार हेक्टेयर में गेहूं की खेती की गई है। अब तक 837 किसानों ने 6430 एकड़ में नैनो यूरिया के छिड़काव के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है। इसकी अंतिम तिथि 15 फरवरी है। कृषि विभाग ने छह हजार एकड़ में ड्रोन से यूरिया छिड़काव का लक्ष्य रखा गया था।
बॉक्सकिसान ड्रोन से नैनो यूरिया के छिड़काव को लेकर काफी उत्साहित हैं। लक्ष्य से ज्यादा किसानों ने इसके लिए आवेदन किए हैं। छह हजार एकड़ के बाद जो किसान छिड़काव से वंचित रहेंगे उनके लिए विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करवाकर दोबारा अनुमति ली जाएगी। -डॉ. गिरिश नागपाल, उपनिदेशक कृषि विभाग।