फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers are happy with the canal water flowing in Barsola Minor for two months

Jind News: बरसोला माइनर में दो माह से चल रहे नहरी पानी से किसान खुश

Mon, 04 Aug 2025 12:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Farmers are happy with the canal water flowing in Barsola Minor for two months
03जेएनडी20-लबालब पानी से भरा रजबाहा। संवाद - फोटो : संवाद
उचाना। बरसोला माइनर एल-2 में लगातार करीब दो महीने से आ रहे नहरी पानी से किसान खुश हैं। बारिश कम होने से फसल को पानी की जरूरत थी। अब नहरी पानी आने से बारिश कम होने के बाद भी सिंचाई हो गई है।
विज्ञापन


किसानों का कहना था कि पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह, पूर्व विधायक प्रेमलता सिंह से मांग कर चुके थे। जो मांग बड़े नेता पूरी नहीं कर सकें वो अब पूरी हुई है। इस बार फसल को लेकर पानी की किसी तरह की कमी नहीं रही है। बरसोला माइनर एल-1 में छात्तर, कुचराना, करसिंधु, घोघड़ियां, कसूहन टेल एवं बरसोला माइनर गुरुकुल खेड़ा, सुदकैन, करसिंधु, बड़ौदा टेल तक पानी पहुंचता है।
विज्ञापन

रजबाहा के टेल तक कभी नहरी पानी नहीं पहुंचा था। इसको लेकर किसान रोड तक जाम करते थे। इस बार टेल तक पर्याप्त मात्रा में पानी पहुंच रहा है। किसान सतीश, कुलबीर, राजेश, बल्ली, विनोद ने कहा कि इस बार बारिश कम क्षेत्र में हुई है। ऐसे में किसानों को नहरी पानी का ही सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजबहा में इस बार काफी पानी चल रहा है। उन्होंने विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री का आभार जताया है। नहरी पानी किसानों को इस बार मिलने के बाद फसल उत्पादन भी बंपर होने की उम्मीद है। नहरी पानी नहीं आता तो किसानों को बारिश कम होने से फसल का उत्पादन प्रभावित होने का डर रहता था। अब बारिश कम होने के बाद भी फसल की सिंचाई समय पर हुई है।

विधायक देवेंद्र चतरभुज अत्री ने कहा कि जो जिम्मेदारी उचाना हलके ने सौंपी है वो उसको निष्ठा से निभाने का काम कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed