{"_id":"67f6d12c065c186fbc023c24","slug":"farmers-are-getting-troubled-due-to-the-strike-of-seed-sellers-jind-news-c-199-1-jnd1002-132866-2025-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: बीज विक्रेताओं की हड़ताल से किसान हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: बीज विक्रेताओं की हड़ताल से किसान हो रहे परेशान
Thu, 10 Apr 2025 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 10 Apr 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
09जेएनडी26-बजार में बंद पड़ी पेस्टीसाइड खाद और बीज डीलरों की दुकानें। संवाद
पिल्लूखेड़ा। नए सीड और पेस्टिसाइड एक्ट के विरोध में पेस्टिसाइड खाद, बीज, निर्माता और डीलर्स हड़ताल पर चले गए हैं। अगर डीलर्स हड़ताल पर रहते हैं तो इसका सीधा असर कपास के साथ-साथ ज्वार की बिजाई पर पड़ेगा।
अगर किसानों को समय पर बीज नहीं मिला तो उनकी दिक्कत बढ़ेगी।
हरियाणा सरकार की ओर से लागू किए गए सीड व पेस्टिसाइड एक्ट 2025 के विरोध में खाद, बीज, दवाई विक्रेताओं की दुकान बंद हैं और सभी दुकानदार हड़ताल पर चले गए हैं। इसको लेकर पिल्लूखेड़ा में भी सभी खाद, बीज और पेस्टीसाइड विक्रेताओं की दुकान में बंद रही। सभी विक्रेताओं में नए एक्ट के प्रति भारी रोष है।
इसके चलते पूरी पिल्लूखेड़ा मंडी की नई अनाज मंडी, मेन रोड, पुरानी अनाज मंडी, जामनी रोड और कालवा रोड सहित अन्य जगह खाद, बीज व दवाई की दुकान पूरी तरह बंद रही। खाद, बीज व पेस्टीसाइड की दुकानें बंद होने से किसान काफी परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन
ज्वार और कपास की बिजाई का समय होने के कारण किसान बीज के लिए दर-दर भटकने पर मजबूर हो गए हैं। पिल्लूखेड़ा पेस्टिसाइड एसोसिएशन के प्रधान बिजेंद्र कुमार अत्री ने बताया कि प्रदेश का किसान जितना खुशहाल और संपन्न होगा, तभी व्यापार आगे बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि लोग अपनी आजीविका को चलाने के लिए व्यापार करते हैं, न कि जेल जाने के लिए। उनके ऊपर भारी भरकम जुर्माने और सजा के प्रावधान से किसानों को कोई फायदा नहीं होने वाला।
कोई भी दवा विक्रेता किसी को भी जानबूझकर हल्की किस्म के नकली बीज व दवाई नहीं देता।
बिजेंद्र अत्री ने जानकारी देेते हुए कहा कि सरकार ने जो कानून बनाया है, वह पूरी तरह से व्यापार विरोधी है। इस तरह का कानून बनाकर तानाशाही फैसला लेने का काम सरकार ने किया है, जिसे किसी भी सूरत में व्यापारी सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों को पूरी तरह से बर्बाद करने पर तुली हुई है।