फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmers angry over not getting compensation

Jind News: मुआवजा राशि न मिलने पर किसानों में रोष

Thu, 04 Jul 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 04 Jul 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
Farmers angry over not getting compensation
03जेएनडी05: भाजपा नेता डाॅ. सुरेंद्र लाठर को ज्ञापन सौंपते किसान। संवाद
जुलाना। भाजपा नेता डाॅ. सुरेंद्र लाठर के कार्यालय पर बुधवार को अशरफगढ़, अनूपगढ़, बिशनपुरा, बिरौली के किसान पहुंचे। किसानों ने कहा कि एनएच 352 के निर्माण के समय उनकी जमीन का सरकार ने अधिग्रहण किया था। अधिग्रहण के बावजूद उन्हें आज तक मुआवजा नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

किसानों ने रोष जताते हुए कहा कि किसान और भूमि मालिक अत्यंत कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। जल्द से जल्द किसानों को मुआवजा दिया जाए। मुआवजा राशि के निर्धारण में पारदर्शिता रखी जाए। प्रभावित किसानों को रोजगार और अन्य सुविधाएं दी जाएं। भाजपा नेता डॉ. सुरेंद्र लाठर ने किसानों को कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास नीति के तहत हर वर्ग का एक समान विकास करवा रही है। भाजपा ने किसानों की एमएसपी बढ़ाकर किसानों का सम्मान किया है। प्रदेश की भाजपा सरकार सबसे ज्यादा 22 फसलों पर एमएसपी दी है। भाजपा सरकार सदैव से ही किसान हितैषी रही है। किसानों के मुद्दे पर वो प्रदेश के मुख्यमंत्री से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान करवाने का पूरा प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed