फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   farmer who do not pay the bills can get twins deposited by depositing the pricipal amount

बिल नहीं भरने वाले किसान मूल राशि जमा कर जुड़वा सकते हैं काटा गया ट्यूबवेल कनेक्शन

Mon, 10 Feb 2020 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 10 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
farmer who do not pay the bills can get twins deposited by depositing the pricipal amount
ट्यूबवेल कनेक्शन का बिल ब्याज माफी योजना के बारे में जानकारी देते एक्सईएन विकास मोहन दहिया। - फोटो : Jind
जिले के किसानों के लिए बिजली निगम द्वारा अच्छी पहल शुरू की गई है। जिन किसानों का बिजली का बिल बकाया होने के कारण खेतों में लगे ट्यूबवेल का कनेक्शन काट दिया था अब वह किसान 15 फरवरी तक अपने बकाया बिल की मूल राशि भर कर ट्यूबवेल कनेक्शन को दोबारा जुड़वा सकता है। पहले यह योजना 31 जनवरी तक थी। अब किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए योजना को 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में इस तरह के 4200 किसान हैं। जिनकी तरफ बिजली निगम का चार करोड़ 73 लाख रुपये बकाया है। बिजली निगम द्वारा जिले के सैकड़ों किसानों का ट्यूबवेल कनेक्शन इसलिए काट दिया गया क्योंकि उन्होंने बिजली बिल नहीं भरे हैं। ऐसे में बिजली निगम के एक्सईएन विकास मोहन दहिया ने बिजली निगम के अधिकारियों व कर्मियों को दिशा-निर्देश दिए हैं कि वह किसानों को निगम की ब्याज माफी योजना के लिए जागरूक करें, ताकि किसान अपनी मूल राशि भर कर ही ट्यूबवेल कनेक्शन जुड़वा सकें।
विज्ञापन

गत वर्ष 31 मार्च तक यह जितने भी उपभोक्ता थे, उनकी मूल राशि एक करोड़ 60 लाख रुपये थी और तीन करोड़ 13 लाख रुपये ब्याज था। निगम द्वारा ब्याज माफी योजना की शुरूआत की गई थी। इस योजना का काफी किसानों द्वारा लाभ उठाया गया और बिना ब्याज के राशि भर कर ट्यूबवेल कनेक्शन को जुड़वाया गया। अब भी कई उपभोक्ताओं के बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन कटे हुए हैं। ऐसे में जो किसान इस योजना का लाभ उठाने से वंचित रह गए थे उन्हें 15 फरवरी तक इस योजना का लाभ उठाने का मौका दिया गया है। इन किसानों को बिना ब्याज के अपनी मूल राशि को ही निगम में जमा करवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली अधिकारी व कर्मचारी करेंगे जागरूक
बिजली बिल ब्याज माफी का अधिक से अधिक किसान लाभ उठा सकें, इसके लिए बिजली निगम अधिकारी व कर्मचारी किसानों को जागरूक करने का काम करेंगे। किसानों को निगम द्वारा उनकी मूल राशि की जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। ऐसे में नए ट्यूबवेल कनेक्शन वेटिंग सूची के लंबे समय का इंतजार करने की बजाय अपनी मूल राशि भरकर अपना ट्यूबवेल कनेक्शन जुड़वा सकते हैं।

निगम की ब्याज माफी योजना किसानों के लिए लाभकारी : एक्सईएन
बिजली निगम के एक्सईएन विकास मोहन दहिया ने बताया कि निगम कर्मी व अधिकारी किसानों को ब्याज माफी योजना के प्रति जागरूक करें। गांव-गांव जाकर किसानों को इस योजना में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। जो किसान योजना का लाभ उठाने से रह गए हैं। उनके पास 15 फरवरी तक का समय है। यह किसान इस तिथि तक अपने बिल की मूल राशि भर कर अपना बिजली ट्यूबवेल कनेक्शन जुड़वा कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed