फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmer of Kheda Khemavati village who burnt stubble fined Rs 2500

Jind News: पराली जलाने वाले खेड़ा खेमावती गांव के किसान को 2500 रुपये जुर्माना

Tue, 14 Nov 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 14 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Farmer of Kheda Khemavati village who burnt stubble fined Rs 2500
किसानों से बात करते हुए एसडीएम मनीष कुमार फोगाट। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीदों। सफीदों के एसडीएम मनीष कुमार फोगाट ने प्रशासनिक अमले के साथ गांवों का दौरा किया और पराली जलाने वाले किसानों को जुर्माना लगाया। एसडीएम ने मलिकपुर, बड़ोद, बसीनी, मलार, होशियारपुरा, आफताबगढ़, भूसलाना, खातला, डिड़वाडा, सरना खेड़ी व बुढ़ाखेड़ा के खेतों का भी दौरा किया।
उन्होंने खेड़ा खेमावती गांव में एक किसान पर 2500 रुपये जुर्माना लगाया और दो गांवों के खेतों में मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड द्वारा आग को बुझवाया। एसडीएम मनीष ने कहा कि पराली जलाने से न केवल पर्यावरण, बल्कि मानव स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ता है और साथ ही साथ खेत की उपजाऊ शक्ति भी कमजोर होती है। पराली जलाने के मामलों को लेकर सरकार, प्रशासन व आम जनता बेहद चिंतित है। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों धान की कटाई के बाद लोग खेतों में पराली जला रहे हैं।
विज्ञापन

इससे वायु प्रदूषण के साथ-साथ जमीन को भी नुकसान पहुंचता है। पराली का धुंआ उड़ता हुआ वायुमंडल में आ जाता है, जिससे दिन में भी धुंध छा जाती है और लोग साफ सुथरी हवा के लिए तरसने लगते हैं। केंचुआ को किसानों का दोस्त माना जाता है। क्योंकि यह जमीन को भुरभुरा बनाता है। जिससे उसकी उर्वरक शक्ति बढ़ती है, लेकिन पराली जलाने से केंचुआ मर जाता है। पराली जलाने से खेत की मिट्टी में पाया जाने वाला राइजोबिया बैक्टीरिया भी मर जाता है। यह बैक्टीरिया पर्यावरण की नाइट्रोजन को जमीन में पहुंचाता है, जिससे खेत की पैदावार क्षमता बढ़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed