फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmer leader Sardar Dallewal was picked up from his tent by police at night at Khanauri border adjoining Jind

जींद खनौरी बॉर्डर: किसान नेता सरदार डल्लेवाल को पुलिस ने रात को तंबू से उठाया, सरकार पर लगाया अपहरण का आरोप

Tue, 26 Nov 2024 12:04 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 26 Nov 2024 12:04 PM IST
सार

जींद से सटे खनौरी बार्डर पर किसान नेता डल्लेवाल को पुलिस द्वारा उठाने के बाद किसानों की भीड़ जूटने लगी है। यहां पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है, ताकि हालात बदलने पर स्थित को काबू किया जा सके।

विज्ञापन
Farmer leader Sardar Dallewal was picked up from his tent by police at night at Khanauri border adjoining Jind
किसान नेता - फोटो : संवाद

विस्तार

किसान नेता सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल को पुलिस ने खनौरी बॉर्डर से उठाने के आरोप किसान नेताओं ने लगाया है। इसमें अभिमन्यू कोहाड़ ने बताया कि डल्लेवाल अनशन पर खनौरी बार्डर पर सोमवार को बैठे थे। यहां पर किसानों की संख्या में लगातार बढ़ती भीड़ को देखकर सरकार घबरा गई। इसके कारण किसान नेता का सरकार ने अपहरण धरने से करवाया है।

विज्ञापन


अभिमन्यू कोहाड़ ने बताया कि वह सरकार द्वारा नेताओं को रात के समय बिना कपड़े पहने तंबू से उठाने का विरोध करते हैं। वह शांतिपूर्ण सरकार से अपनी मांगों को मनवाने के लिए धरने पर बैठे थे। अब किसान नेताओं को सरकार आवाज उठाने से रोकने का जो प्रयास कर रही है। उसका किसान मुंहतोड़ जवाब देंगे।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार हजारों की संख्या में किसान खनौरी बार्डर पर पहुंचना शुरू हो गए हैं। किसानों की मांग है कि डल्लेवाल को रिहा किया जाए और उनका शांतिपूर्ण अनशन चलने में प्रशासन बाधा न बने। उन्होंने कहा कि सरदार ढल्लेवाल के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार किया गया। पुलिस कस्टडी में भी आमरण अनशन रखने की शक्ति रखते हैं। उन्होंने हरियाणा, रास्थान, यूपी व पंजाब के किसानों को खनौरी बार्डर पर पहंुचने की अपील की। उन्ळोंने कहा कि तय कार्यक्रम के अनुसार बार्डर पर अनशन होगा। अगर किसान नेता डल्लेवाल को शीघ्र रिहा नहीं किया तो खनौरी बार्डर पर बड़ा आंदाेलन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ रही किसानों की संख्या
जानकारी के अनुसार खनौरी बार्डर पर किसान नेता डल्लेवाल को पुलिस द्वारा उठाने के बाद किसानों की भीड़ जूटने लगी है। यहां पर पुलिस बल भी तैनात किया गया है, ताकि हालात बदलने पर स्थित को काबू किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed