फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmer leader Jagjit Singh Dallewal's fast on Khanauri front continues for 41st day

Jind News: खनौरी मोर्चे पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन 41वें दिन भी जारी

Sun, 05 Jan 2025 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
Farmer leader Jagjit Singh Dallewal's fast on Khanauri front continues for 41st day
05जेएनडी42: ट्राली में विश्राम करते जगजीत सिंह डल्लेवाल। संवाद
नरवाना। खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का अनशन 41वें दिन भी जारी रहा। चिकित्सकों ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल का लिवर, किडनी और फेफड़ों में खराबी हो गई है। उन्होंने कहा कि अनशन खत्म भी हो जाए तो भी इस बात का खतरा है कि शायद जगजीत सिंह डल्लेवाल के सभी अंग 100 प्रतिशत काम न कर पाएं। चिकित्सकों ने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल कई दिनों से ठीक तरीके से खड़े नहीं हो पा रहे हैं। इसलिए उनका वजन ठीक से माप नहीं पा रहे हैं। चिकित्सकों ने कहा कि उनकी मांसपेशियां, मांस बिल्कुल खत्म हो चुका है, शायद यह दोबारा रिकवर नहीं हो पाएगा। उन्होंने बताया कि उनका ग्लोमेरुलर फिल्टरेशन रेट घट रहा है, इसकी वजह से उनकी खून साफ करने की क्षमता घट रही है। उन्होंने बताया कि शनिवार को हुई महापंचायत के बाद शाम से ही जगजीत सिंह डल्लेवाल को बार-बार उल्टियां आ रही हैं। इसकी वजह से उनको काफी ज्यादा परेशानी हो रही है। इस वजह से वह बोल भी नहीं पा रहे हैं। वहीं, इस दौरान किसान नेताओं ने कहा कि शनिवार को खनौरी बॉर्डर पर पहुंचे लाखों किसानों ने जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को लेकर नई ऊर्जा देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जगजीत सिंह डल्लेवाल ने उन किसान परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की हैं, जिनके परिजनों की कल सड़क हादसे में मौत या घायल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हम परमात्मा-वाहेगुरु से प्रार्थना-अरदास करते हैं कि उन परिवारों को दुख सहने की हिम्मत दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed