फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Farmer killed by shooting two bullets in an ongoing rivalry over land dispute for 20 years

20 वर्ष से जमीनी विवाद को लेकर चल रही रंजिश में किसान की दो गोलियां मारकर हत्या

Thu, 22 Jul 2021 10:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Farmer killed by shooting two bullets in an ongoing rivalry over land dispute for 20 years
शव की जांच करती सीन ऑफ क्राइम की टीम। संवाद - फोटो : Jind
20 वर्ष से जमीन के लिए चल रहे विवाद में वीरवार को हाडवा गांव निवासी 46 वर्षीय सतप्रकाश उर्फ सत्तु की गांव के ही चार लोगों ने गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या की सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस व सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हत्या के आरोप में गांव के ही जगफुल, राहुल, रविंद्र तथा एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस को दी शिकायत में विजय प्रकाश ने बताया कि वह और उसके भाई सतप्रकाश उर्फ सत्तु ने रोजला माइनर पर रामफुल का खेत ठेके पर लिया है। दोनों भाई खेत में धान के पौध की रोपाई कर रहे हैं। वीरवार को उसका भाई सतप्रकाश धान की पौध लेकर रामनगर-हाडवा सड़क की तरफ रजवाहा पटरी से अपने खेत में जा रहा था तो हाडवा-रामनगर सड़क की तरफ से एक सफेद रंग की कार आई और आगे जाकर रजवाहा पुल से वापस मुड़ गई। जब सतप्रकाश कार के नजदीक पहुंता तो कार से पिस्तौल लेकर जगफुल, राहुल, रविंद्र उतरे। उनको देखकर सतप्रकाश बाइक से कूदकर भागने लगा तो तीनों ने उस पर गोलियां चलाईं। उसको बचाने के लिए वह उनकी तरफ दौड़ा, मगर तीनों उसके भाई पर लगातार फायरिंग करते रहे। लगातार गोलियां चलती देख वह डर गया और वहां से भाग गया। वारदात को अंजाम देकर तीनों फरार हो गए। गाड़ी को सतबीर चला रहा था। कार में एक और व्यक्ति बैठा था, जिसे वह नहीं जानता।
विज्ञापन

विजय प्रकाश ने बताया कि गोली लगने के बाद उसका भाई जमीन पर गिर गया। जब उसने वापस आकर उसे संभाला तो देखा कि उसके माथे और पेट में गोली लगी हुई थी। वारदात की जानकारी पिल्लूखेड़ा पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव का शहर के नागरिक अस्पताल से पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या के आरोप में तीन नामजद व एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज
पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी छतरपाल ने बताया कि हाडवा गांव में खेत में काम कर रहे सतप्रकाश की गोली मारकर हत्या करने के आरोप में गांव के जगफुल, राहुल, रविंद्र तथा एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है। वारदात को अंजाम देने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए, डिटेक्टिव व थाने की टीमें छापा मार रही हैं।

20 वर्ष पहले सतप्रकाश के पिता ने सतबीर से ली थी जमीन
मृतक के बेटे प्रवीन ने बताया कि उसके दादा हवा सिंह ने लगभग 20 वर्ष पहले गांव के ही सतबीर से डेढ़ एकड़ जमीन खरीदने के लिए बयाना राशि दी थी। समय पर रजिस्ट्री नहीं हुई तो सतबीर व उसके बेटों ने जमीन व बयाना के रूप में दिए गए रुपये वापस करने से मना कर दिया। इसके बाद उन्होंने जमीन को लेने के लिए हाईकोर्ट में अपील की तो कोर्ट ने निर्णय उसके पिता के पक्ष में दिया। इस पर कोर्ट ने सतबीर के परिवार से या तो ब्याज समेत राशि या फिर जमीन देने की बात कही थी, जिसके बाद आज तक जमीन पर सतबीर व उसके परिवार का कब्जा था। वह अदालत के निर्णय के बाद भी जमीन व पैसे देने से मना कर रहे थे। उसके पिता सतप्रकाश एसडीएम को पत्र लिखकर जमीन पर कब्जा दिलवाने के कार्य में लगे हुए थे। इससे पहले ही आरोपियों ने उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी।

 मौके पर जाकर ग्रामीणों के बयान दर्ज करती पुलिस। संवाद

मौके पर जाकर ग्रामीणों के बयान दर्ज करती पुलिस। संवाद- फोटो : Jind

किसान सतप्रकाश का फाइल फोटो।

किसान सतप्रकाश का फाइल फोटो।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed