फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   farmer arrest

मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में बीबीपुर निवासी किसान डॉ. दलबीर गिरफ्तार

Sat, 29 May 2021 11:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 May 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
farmer arrest
जींद। हिसार में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद मुख्यमंत्री मनोहरलाल के खिलाफ यूट्यूब चैनल पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने व 2017 में जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान भड़काऊ भाषण देने के मामले में पुलिस ने बीबीपुर गांव निवासी किसान डॉ. दलबीर सिंह को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

वह जाट आरक्षण आंदोलन व किसान आंदोलन में डॉ. दलबीर बीबीपुर काफी सक्रिय रहे हैं। 18 मई को एक यूट्यूब चैनल पर उन्होंने यह टिप्पणी की थी, जिसके बाद शनिवार दोपहर बाद उन्हें गांव से ही काबू कर लिया गया। 18 मई को डॉ. दलबीर बीबीपुर ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। आरोप है कि वायरल वीडियो में मुख्यमंत्री मनोहरलाल को मारने की धमकी, अभद्र व्यवहार किया गया है। वीडियो में उन्होंने हिसार में बुजुर्गों पर लाठीचार्ज के प्रकरण की निंदा उग्र स्वभाव में की थी। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इसके अलावा 2017 में भी मुख्यमंत्री के खिलाफ उन्होंने भड़काऊ भाषण देकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। यह मामला भी लंबित था। पुलिस ने शनिवार को किसान बीबीपुर निवासी दलबीर को इन दोनों मामलों में गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

दो मामलों में की गई गिरफ्तारी : पुष्पा खत्री
डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि दलबीर के खिलाफ 18 मई को वीडियो वायरल हुई थी। इसमें वह अभद्र भाषा का प्रयोग कर भड़काऊ भाषण दे रहे थे। इन वीडियो में उन्होंने संवैधानिक पद की गरिमा का ध्यान नहीं रखा और लोगों को भड़काने के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहा था। इसके अलावा 2017 का भी एक इसी तरह का मामला पेंडिंग था। इन दोनों मामलों में गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार का दोहरा चरित्र उजागर, आंदोलन करेंगे जुलाना के किसान
सरकार एक तरफ तो किसानों पर दर्ज केस वापस लेने की बात कह रही है, दूसरी ओर गिरफ्तार किया जा रहा है। यह सरकार का दोहरा चरित्र है। किसान इसके विरोध में आंदोलन करेंगे। शनिवार से ही जुलाना क्षेत्र के किसानों को एकत्रित करना शुरू कर दिया है। जल्द ही इसको लेकर योजना बनाई जाएगी।

-अमित निडानी, जिला पार्षद व इनेलो नेता।
सरकार ले संयम से काम
पिछले छह महीने से आंदोलन चल रहा है। ऐसे में दुख में किसान कुछ ऐसे शब्द बोल देते हैं, लेकिन ये किसी को मारने नहीं जाते। इस बारे में अधिकारियों से बात हुई। सुबह दस बजे तक डॉ. दलबीर बीबीपुर को छोड़ने की बात कही है। इसको लेकर रविवार को खटकड़ टोल पर रणनीति बनाई जाएगी।
-सतबीर बरसोला, संयुक्त किसान मोर्चा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed