{"_id":"6855ada9fb5590f0340a9407","slug":"faridabad-defeated-panipat-2-1-in-the-sub-junior-competition-jind-news-c-199-1-jnd1002-136624-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सब जूनियर प्रतियोगिता में फरीदाबाद ने पानीपत को 2-1 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सब जूनियर प्रतियोगिता में फरीदाबाद ने पानीपत को 2-1 से हराया
Sat, 21 Jun 2025 12:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 21 Jun 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
19जेएनडी27-नवदीप स्टेडियम में आयोजित हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी। स्रोत कोच
जींद। नवदीप स्टेडियम में चार दिवसीय अंडर-16 8वीं सब जूनियर और अंडर-21 8वीं जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आगाज हुआ। यह प्रतियोगिता भगत सिंह हॉकी क्लब के तत्वाधान में आयोजित की जा रही है।
समापन समारोह पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी होंगे। प्रतियोगिता में प्रदेशभर से खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। राज्यसभा सांसद ने पहले दिन मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। नशा एक सामाजिक बुराई है, इसलिए नशा से युवाओं को खुद को दूर रखना चाहिए।
विज्ञापन
इसके अलावा दूसरों को नशा भी नशे से दूर करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल खिलाड़ियों में अनुशासन लाता है और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। खेल में खिलाड़ियों को अपनी कमियों को दूर करते हुए आगे बढ़ना चाहिए।
वहीं प्रदेश सरकार भी खिलाड़ियों के हित के लिए कई योजनाएं लागू कर रही है। खिलाड़ियों के लिए खेल नर्सरियां खोली गई है, जिससे खिलाड़ी अपने गांव में ही अभ्यास कर सकते हैं।
इस अवसर पर भारतभूषण गुप्ता, डॉ. संदीप गोयत, जयदीप मलिक, सुनील मलिक, रणदेव गोयत, मनदीप श्योकंद, प्रवीण नैन, राजबीर चहल, प्रदीप मोर, अनिल ढिल्लों और रोहताश शर्मा भी मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे
8वीं सब जूनियर प्रतियोगिता में फरीदाबाद ने पानीपत को 2-1 से, सिरसा ने महेंद्रगढ़ को 4-0 से, करनाल ने झज्जर को 4-0 से, पंचकूला ने अंबाला को 4-1 से, हिसार ने चरखी दादरी को 1-0 से और गुरुग्राम ने पलवल को 7-0 से हराया। 18वीं जूनियर प्रतियोगिता में भिवानी ने महेंद्रगढ़ को 5-0 से हराया। फ रीदाबाद ने पानीपत को 1-0 से, पंचकूला ने अंबाला को 4-1 से, चरखी दादरी ने हिसार को 3-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।