फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fares will increase on many routes

कई रूटों पर बढ़ेगा किराया

Wed, 23 Mar 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Fares will increase on many routes
जींद। पुराने बस स्टैंड से नए बस स्टैंड की दूरी लगभग दो किलोमीटर है। इस दो किलोमीटर की दूरी के हिसाब से कई रूटों पर यात्रियों को अधिक किराया देकर अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी, जबकि कुछ रूटों पर किराया कम भी होगा। रोडवेज अधिकारी इस किराया संशोधन की दिशा में काम कर रहे हैं। जल्द ही सर्वे के बाद नई किराया सूची लागू हो जाएगी।
विज्ञापन

नए बस स्टैंड से चलकर हिसार, सिरसा, बरवाला, असंध व करनाल जाने वाली बसों को सफीदों रोड, सफीदों गेट, पटियाला चौक से होते हुए विभिन्न रूटों पर निकाला जाएगा। इस रूट से चलने पर बसों को अधिक किलोमीटर तय करने पड़ेंगे। इस कारण इन रूटों पर पांच रुपये तक किराया बढ़ सकता है। वहीं गोहाना व पानीपत रूट के लिए बसें पिंडारा से होकर निकलेंगी, जिससे बस कम किलोमीटर तक करेंगी। इस कारण गोहाना व पानीपत रूट पर पहले की अपेक्षा कम किराया में कटौती हो सकती है। जींद से हांसी, हिसार व बरवाला रूट पर चलने वाली बसें सफीदों रोड, सफीदों गेट, पुरानी सब्जी मंडी व पटियाला चौक से होते हुए जाएंगी। कैथल, असंध व करनाल रूट के लिए बस नए बस स्टैंड से सफीदों रोड, सफीदों गेट, पुरानी सब्जी मंडी, पटियाला चौक से कंडेला होते हुए जाएंगी। नरवाना रूट के लिए नए बस स्टैंड से सफीदों रोड, सफीदों गेट, पुरानी सब्जी मंडी, पटियाला चौक से नरवाना जाएंगी। रोहतक, दिल्ली, गुरुग्राम रूट के लिए नए बस स्टैंड से सफीदों रोड, नए बाईपास, पिंडारा पुल के नीचे से होकर सीआरएसयू के सामने से जाएंगी। भिवानी रूट पर नए बस स्टैंड से सफीदों रोड से सीधी रोहतक रोड बाइपास होती हुई जाएंगी। गोहाना व सोनीपत रूट के लिए नए बस स्टैंड से सफीदों रोड, पिंडारा से जाएंगी। पानीपत रूट के लिए नए बस स्टैंड से सीधी पानीपत की तरफ जाएंगी।
विज्ञापन

रोडवेज विभाग दो लाख 34 हजार का अतिरिक्त फूंक रहा डीजल
रोडवेज की बसों में प्रतिदिन नौ हजार डीजल की खपत होती है। अब सरकार ने थोक में डीजल खरीदने पर 25 रुपये प्रति लीटर महंगा कर दिया है। इससे पहले ही रोडवेज 20 फरवरी से 110 रुपये प्रति लीटर डीजल खरीद रहा है। इससे पहले यह 84 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था। 20 फरवरी के बाद रोडवेज को 26 रुपये प्रति लीटर पर अलग से खर्च उठाना पड़ रहा है। इस प्रकार प्रतिदिन रोडवेज को डीजल पर दो लाख 34 हजार रुपये अलग से खर्च करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed