{"_id":"66e09b903e0bbdc90c02bb94","slug":"fares-for-buses-going-to-punjab-increased-jind-news-c-199-1-sroh1006-122811-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पंजाब जाने वाली बसों का बढ़ा किराया बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पंजाब जाने वाली बसों का बढ़ा किराया बढ़ा
Wed, 11 Sep 2024 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 11 Sep 2024 12:48 AM IST
विज्ञापन
10जेएनडी22-जींद का सामान्य बस अड्डा। संवाद
जींद। पंजाब रोडवेज निदेशालय ने किराये में बढ़ोतरी कर दी है। इसका असर हरियाणा रोडवेज की बसों पर भी पड़ेगा। अब यात्रियों को जींद से चंडीगढ़ के लिए 240 के बजाय 250 रुपये देने पड़ेंगे। पंजाब रोडवेज ने किराये में प्रति यात्री किलोमीटर के अनुसार किराया बढ़ाया है। रोडवेज की साधारण बसों में 145 पैसे की बढ़ोतरी की है, जबकि साधारण एचवी एसी बसों में 174 पैसे बढ़ाए गए हैं। इंटीग्रल कोच में 261 पैसे और सुपर इंटीग्रल कोच में 290 पैसों की बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा शर्त यह भी है कि यदि किराये की राशि 2.50 रुपये या उससे अधिक हो तो उसे 5 रुपये तक पूर्णांकित किया जाएगा। यदि 2.50 रुपये से कम के अंश को अनदेखा किया जाएगा और न्यूनतम किराया पंद्रह रुपये की दर से लिया जाएगा।
पंजाब रोडवेज निदेशालय का बढ़ाया गया किराया हरियाणा रोडवेज की बसों में भी लागू होगा। हालांकि जींद डिपो की 20 से ज्यादा रोडवेज बसें पंजाब में आवागमन करती हैं। जींद से लुधियाना, संगरूर, अमृतसर, पातड़ां, पटियाला, चंडीगढ़, खनौरी जाती हैं। इन बसों में रोजाना हजारों यात्री आवागमन करते हैं।
पहले के बजाय अब लगेगा इतना किराया
शहर
पहले
अब
चंडीगढ़
240
250
जीरकपुर
215
225
डेराबसी
205
215
खनौरी
90
95
पातड़ां
105
110
पटियाला
190
210
संगरूर
160
175
लुधियाना
260
295
पंजाब रोडवेज ने किराये में बढ़ोतरी कर दी है। इससे पंजाब जाने वाली हरियाणा रोडवेज की बसों में भी बढ़ाया हुआ किराया लागू कर दिया गया है। जींद से पंजाब में 20 से ज्यादा रोडवेज बसें आवागमन करती हैं। -राहुल जैन, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो, जींद।