{"_id":"688e5a7066f53516930c1da5","slug":"family-members-doubt-the-death-of-a-young-man-who-drowned-under-suspicious-circumstances-jind-news-c-199-1-jnd1002-138710-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: संदिग्ध हालात में डूबे युवक की मौत पर परिजनों को संदेह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: संदिग्ध हालात में डूबे युवक की मौत पर परिजनों को संदेह
Sun, 03 Aug 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
02जेएनडी13-मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने आए परिजन। संवाद
- फोटो : अधिवेशन में रवाना होने से पहले जानकारी देते व्यापार मंडल के सदस्य।
जींद। जयंती देवी मंदिर के पास तीन दिन पहले हांसी ब्रांच नहर में डूबे मोहित का शव शुक्रवार शाम को बरामद हो गया। संदिग्ध हालात में डूबे मोहित की मौत पर परिजनों ने संदेह जताया है। परिजनों ने मोहल्ले के ही रामविलास के खिलाफ आरोप लगाते हुए उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वह मृतक का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे और शव भी नहीं लेंगे। परिजनों के बिफरने की सूचना पाकर शहर थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और मृतक के शव का पोस्टमार्टम बोर्ड से करवाने और रिपोर्ट के आधार आगामी कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में परिजन शव उठाने को राजी हुए और पुलिस ने भी राहत की सांस ली।
विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी मोहित (26) को 30 जुलाई देर रात को मोहल्ले के ही रामविलास ने फोन कर घर से बुलाया था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। 31 जुलाई को रामबिलास ने परिजनों को बताया कि मोहित हांसी ब्रांच नहर में डूब गया है। दो दिन चले नहर में सर्च अभियान के शुक्रवार शाम को मोहित का शव नहर से बरामद हो गया था। हालांकि पुलिस ने मोहित के परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया था।