फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Family joined online in niece's wedding in America

अमेरिका में हुई भतीजी की शादी में ऑनलाइन शामिल हुआ परिवार

Sun, 24 May 2020 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Family joined online in niece's wedding in America
शादी में ऑनलाइन शिरकत करते परिवार के लोग। - फोटो : Jind
लॉकडाउन के कारण लोग अब शादी में ऑनलाइन शिरकत करने लगे हैं। अर्बन इस्टेट निवासी जीवनपुर के राजकीय हाई स्कूल में प्राचार्य सुनीता मलिक की भतीजी की अमेरिका में शादी हुई। जनवरी में जब रिश्ता तय हुआ तो परिवार के लोगों ने सोचा था कि वह अमेरिका जाकर शादी में शिरकत करेंग, लेकिन लॉकडाउन के कारण वह शादी में नहीं जा पाए और ऑनलाइन ही दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

सुनीता मलिक ने बताया कि उसकी भतीजी सृष्टि नांदल अमेरिका के एक अस्पताल में एचआर मैनेजर है। उसकी शादी वहीं पर रहने वाले अरविंद श्योराण के साथ हुई है। अरविंद श्योराण दिल्ली के नजफगढ़ का रहने वाला है. सुनीता मलिक ने कहा कि उसका भाई सुरेंद्र नांदल दस वर्ष पहले अमेरिका में शिफ्ट हो गया था। उसका छोटा भाई यशवेंद्र नंदल देहरादून में रहता है, जबकि बीच वाला भाई नरेंद्र नांदल दुबई में रहता है। खुद सुनीता मलिक का बेटा व बहू पेरिस में रहते हैं। जब उसकी भतीजी का जनवरी में रिश्ता तय हुआ तो उन्होंने 15 मई के आसपास अमेरिका जाने का कार्यक्रम बनाया था। मलिक ने कहा कि उसके परिवार के लोग अलग-अलग शहरों व देशों में रहते हैं। इस कारण इस शादी में पूरा परिवार कई वर्षों के बाद इकट्ठा होने वाला था, लेकिन लॉकडाउन के कारण उनका परिवार मिल नहीं पाया। शादी की तारीख 23 मई पहले ही तय थी, इसलिए इसी तारीख के शादी करनी पड़ी। पूरे परिवार के लोगों ने जूम (ऑनलाइन सिस्टम) के माध्यम से रात को दो बजे तक शादी की रस्मों में ऑनलाइन शिरकत की और दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed