फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Fake property IDs were created to seize the property.

Jind News: प्रॉपर्टी हड़पने के लिए तैयार करवाई फर्जी प्रॉपर्टी आईडी

Thu, 15 Jan 2026 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Fake property IDs were created to seize the property.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। नगर परिषद नरवाना में फर्जी प्रॉपर्टी आईडी तैयार करने का मामला सामने आया है। मामले में शहर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
प्रीतमपुरा, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली निवासी संदीप गर्ग ने पुलिस एफआईआर में बताया कि शहर नरवाना में जलघर के पास उसका 500 वर्ग गज का प्लॉट है। इस प्लांट की रजिस्ट्री भी उसके नाम है, लेकिन इसकी प्रॉपर्टी आईडी रतन सिंह के नाम है जो बाद में अब अजय के नाम हो गई है।
विज्ञापन

आरोप है कि इन्होंने नगर परिषद और तहसील कार्यालय के कर्मचारियों की मिली भगत से फर्जी दस्तावेज तैयार किए हैं और उसकी प्रॉपर्टी को अपनी प्रॉपर्टी बताते हुए प्रॉपर्टी आईडी तैयार करवा ली है। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने फर्जी तरीके से बयाना तैयार कर प्रॉपर्टी आईडी को चेंज करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में पुलिस ने रतन सिंह, अजय और सोनू नामक लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज की है। इनमें सोनू गवाह बना हुआ दिखाया गया है। जांच अधिकारी भीम सिंह का कहना है कि इस मामले में जांच की जा रही है की क्या तहसील या नगर परिषद के कर्मचारियों की मिली भगत है या नहीं। यदि किसी कर्मचारी की मिलीभगत मिलती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed