{"_id":"67e2fdce263f5610fd0cdf99","slug":"explanation-sought-from-anganwadi-workers-jind-news-c-199-1-jnd1002-132077-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: आंगनबाड़ी वर्करों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: आंगनबाड़ी वर्करों से मांगा स्पष्टीकरण
Wed, 26 Mar 2025 12:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
25जेएनडी31-खंड महिला एवं बाल विकास विभाग अलेवा की ओर से आंगनबाड़ी वर्करों को लिखा गया पत्र। संव
अलेवा। पोषण ट्रैकर एप पर सोमवार को फोटो कैप्चर के विरोध में उतरी अलेवा ब्लॉक की आंगनबाड़ी वर्करों से खंड महिला व बाल विकास विभाग ने स्पष्टीकरण मांगा है। मामले को लेकर आंगनबाड़ी वर्करों ने दो दिन में इसका जवाब खंड महिला व बाल विकास विभाग कार्यालय अलेवा को देना होगा।
सोमवार को महिला सुपरवाइजर को सरकार के नाम सौंपे ज्ञापन में आंगनबाड़ी वर्कर सुमित्रा, अनिता, कमलेश, दर्शना देवी, सुशीला, शीला देवी, बिमला, बाला, कमलेश, सरोज, सुनीता ने कहा कि विभाग की ओर से आंगनबाड़ी वर्करों को दिए गए फोन इतने छोटे हैं कि एप ठीक ढंग से काम नहीं करती।
फोटो कैप्चर के साथ-साथ जब भी वह एप से कोई काम करती है तो फोन हैंग हो जाता है। इसलिए उनसे ओटीपी लेना आसान नहीं है। स्लम एरिया के लोग ज्यादातर अनपढ़ होने के कारण ओटीपी नहीं दे पाते हैं। साइबर क्राइम ज्यादा होने के कारण लोग ओटीपी नहीं बताते।
विज्ञापन
सर्वर डाउन की समस्या होने के कारण पूरा काम ब्लॉक हो जाता है। इससे कई बार एक-एक लाभार्थी के लिए दो से तीन दिन लग जाते हैं। पोषण ट्रैकर और फोटो कैप्चर वाले काम के कारण आंगनबाड़ी केंद्र और प्ले स्कूल में आने वाले बच्चों को समय नहीं दे पाते। मामले को लेकर अलेवा ब्लॉक की आंगनबाड़ी वर्करों ने सोमवार को खंड महिला व बाल विकास विभाग अलेवा की महिला सुपरवाइजर को ज्ञापन सौंपकर एप का विरोध किया था।