Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Explained the importance of a healthy lifestyle

Jind News: स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में बताया

Fri, 20 Nov 2026 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Explained the importance of a healthy lifestyle
20जेएनडी13: अलेवा में प्राकृतिक चिकित्सा के बारे मेंं लोगों को जागरूक करती डाॅ. पिंकी। स्रोत:
जींद। प्राकृतिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय अलेवा में प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. पिंकी सैनी ने की। शिविर में लोगों को प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति, योग और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। डॉ. पिंकी सैनी ने कहा कि संतुलित व पौष्टिक आहार, नियमित दिनचर्या, पर्याप्त नींद, स्वच्छ वातावरण और शारीरिक सक्रियता स्वस्थ जीवन के महत्वपूर्ण आधार हैं। प्राकृतिक चिकित्सा में जल, वायु, सूर्य का प्रकाश, मिट्टी और आहार की अहम भूमिका है। इन प्राकृतिक तत्वों का उचित उपयोग करके स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है। शिविर में योग सहायक संदीप ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed