फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Executive officer got chargesheet against two JEs

कार्यकारी अधिकारी को मिली दो जेई के खिलाफ चार्जशीट

Tue, 18 Jan 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Executive officer got chargesheet against two JEs
जींद। जुलाई महीने में आई बारिश के बाद धंसे रोहतक रोड के मामले में नगरपरिषद के एक वर्तमान व एक तत्कालीन जेई के खिलाफ विभाग द्वारा तैयार की गई चार्जशीट सोमवार को कार्यकारी अधिकारी कार्यालय में पहुंच गई। इस पर कार्यकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद द्वारा कार्यरत जेई उमेद सिंह को चार्जशीट सौंप दी गई है। वहीं तत्कालीन जेई अमित कुमार पदोन्नति पाकर फिलहाल जाखल मंडी नगरपरिषद में एमई के पद पर हैं। उनको चार्जशीट भेजने के लिए प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रोहतक रोड पर अमरूत योजना के तहत पाइप लाइन दबाई गई थी। इसके बाद यहां लोकनिर्माण विभाग द्वारा यहां सड़क बना दी गई। जुलाई महीने में हुई बारिश के बाद सड़क धंस गई थी। इसकी जांच विधानसभा की सब्जेक्ट कमेटी द्वारा की गई। इसमें नगरपरिषद के दो जेई उमेद सिंह व अमित कुमार, तत्कालीन एक्सईएन, प्रदीप कल्याण, राहुल पूनिया, रमेश कुमार व सुमित कुमार व एमई भूपेंद्र सिंह के खिलाफ सब्जेक्ट कमेटी की जांच पर कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी। इसमें से अब तक दो जेई के खिलाफ चार्जशीट पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

सोमवार को दो जेई के खिलाफ चार्जशीट मिली है। एक जेई उमेद सिंह जींद में ही कार्यरत हैं, ऐसे में उन्हें चार्जशीट दे दी गई है। वहीं दूसरे तत्कालीन जेई अमित कुमार फिलहाल जाखल मंडी में एमई के पद हैं। उनका पत्र तैयार करवाया जा रह है। उन्हें चार्जशीट भेजी जाएगी। इनके अलावा अभी अन्य किसी भी कर्मचारी को चार्जशीट करने का कोई भी पत्र नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजेंद्र प्रसाद, कार्यकारी अधिकारी,जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed