{"_id":"65a6baf04f1deff5410c5896","slug":"excise-department-raided-the-kiosk-in-the-field-jind-news-c-199-1-jnd1001-11791-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: खेत में खोखे पर आबकारी विभाग ने डाला छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: खेत में खोखे पर आबकारी विभाग ने डाला छापा
Tue, 16 Jan 2024 10:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 16 Jan 2024 10:50 PM IST
विज्ञापन
नरवाना। आबकारी विभाग टीम ने जाजनवाला गांव में नेशनल हाईवे हिसार नरवाना के साथ लगते खेतों में रखे अवैध शराब की बिक्री के खोखे पर छापा डाला।
आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर विकास श्योराण ने बताया कि उनकी टीम 15 जनवरी को चेकिंग के लिए आए थे। उन्हें सूचना मिली की जाजनवाला गांव में नेशनल हाईवे हिसार के साथ लगते खेतों में जाजनवाला गांव निवासी सत्यवान लोहे का खोखा रखकर अवैध शराब बिक्री का काम करता है। जिसके बाद बताई जगह पर बने लोहे के खोखे पर रेड की तो मौके पर एक व्यक्ति मौजूद मिला। जिससे पूछताछ में उसने अपनी पहचान जाजनवाला गांव निवासी सत्यवान बताई। उसके बाद खोखे की जांच की तो खोखे में काफी मात्रा में देसी शराब व अंग्रेजी बीयर रखी पाई। टीम ने खोखे में रखी शराब से संबंधित लाइसेंस पास व परमिट दिखाने के लिए कहा तो सत्यवान किसी भी प्रकार का लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सका। इसके बाद सदर थाना नरवाना पुलिस ने अवैध रूप से शराब बिक्री करने पर सत्यवान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
खोखे पर रेड करने पर देसी शराब, अंग्रेजी शराब व बीयर की कुल 137 बोतल पकड़ी। इससे संबंधित मौके पर मौजूद सत्यवान लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सका। -विकास श्योराण, इंस्पेक्टर, आबकारी विभाग।