फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Ex-servicemen distributing masks to people to prevent corona infection

कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों में मास्क बांट रहा पूर्व सैनिक

Sun, 29 Mar 2020 10:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Ex-servicemen distributing masks to people to prevent corona infection
गोहाना रोड पर मास्क वितरित करता पूर्व सैनिक ईश्वर सिंह। - फोटो : Jind
विश्व स्तर पर फैल रहे कोरोना वायरस से लोगों को बचाने के लिए जिससे जो बन पा रहा है वह कुछ न कुछ कर रहा है। ऐसा ही जनून एक पूर्व सैनिक में देखने को मिल रहा है। हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी पूर्व सैनिक ईश्वर सिंह फिलहाल पंचायती विभाग में ग्राम सचिव के पद पर काम कर रहे हैं। इस दौरान कोरोना वासरस से निपटने के लिए उन्होंने अलग अंदाज में काम शुरू किया है।
विज्ञापन

ईश्वर सिंह ने बताया कि उनका देश सेवा के लिए जनून सेना में जाने से पहले भी था और आज भी है। अवसर मिलते ही वह देश सेवा में जुट जाता है। ईश्वर सिंह ने बताया कि जब से देश को लॉकडाउन किया गया है वह अपनी कार में सवार होकर शहर में प्रतिदिन चौक चौराहों और किराना की दुकान पर खाद्य सामग्री लेने के लिए आने वाले लोगों को मास्क वितरित करता है। इसके अलावा वह ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों को पानी की बोतलें भी बांट रहे हैं। ईश्वर सिंह ने बताया कि उन्होंने खुद पांच हजार मास्क खरीदे थे। अब तब उन्होंने शहर की सड़कों व दुकानों के सामने मिलने वाले तथा चौक चौराहों पर ड्यूटी देने वाले लोगों को 3500 मास्क वितरित किए हैं। इसके अलावा उनके पास 1500 मास्क और बचे हुए हैं। वह जरूरतमंद को और बिना मास्क के घर से खरीदारी करने के लिए निकलने वाले लोगों को मास्क उपलब्ध करवा रहा है।
विज्ञापन

राहत कोष में भेंट किए 66 हजार रुपये
ईश्वर सिंह ने बताया कि उन्होंने गरीब परिवारों, देश की तीनों सेनाओं, हरियाणा पुलिस, कोरोना से लड़ने के लिए सीएम राहत कोष, बेसहारा लोगों और गोमाता की सेवा के लिए अलग-अलग सभी के खाते में 11-11 हजार रुपये अपने वेतन से डाले हैं। ईश्वर ने बताया कि इन सभी के लिए 66 हजार रुपये सरकारी कोष में जमा करवाए हैं, ताकि देश की सेवा के लिए काम करने वाले लोगों की सहायता हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed