फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   EVM training was given to officers working on duty as master trainers.

Jind News: मास्टर ट्रेनरों की डयूटी में कार्यरत अधिकारियों को इवीएम का दिया गया प्रशिक्षण

Thu, 25 Apr 2024 03:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 25 Apr 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
EVM training was given to officers working on duty as master trainers.
24जेएनडी11: इवीएम व वीवीपैट मशीनों की जानकारी देते हुए डीआरओ राजकुमार। संवाद
जींद। लोकसभा आम चुनाव 2024 को पारदर्शिता व निर्विघन संपन्न करवाने को लेकर डीआरडीए के सभागार में इवीएम के सही संचालन व वीवीपैट के बारे में विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर जिला राजस्व अधिकारी एवं इवीएम प्रशिक्षण के जिला नोडल अधिकारी राजकुमार मौजूद रहे। इस दौरान इवीएम ट्रेनिंग के जिला इंचार्ज डॉ. सूरजमल ने इवीएम व वीवीपैट मशीनों की बारीकी से जानकारी मुहैया करवाई।
विज्ञापन

डीआरओ एवं इवीएम प्रशिक्षण के जिला नोडल अधिकारी राजकुमार ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार लोकसभा चुनावों को सही ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को इलैक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन (इवीएम) का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इवीएम का प्रशिक्षण देने के लिए मास्टर ट्रेनरों की डयूटियां निर्धारित की गई है। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों से आग्रह किया कि वे अपनी ड्यूटी को जिम्मेदारी के साथ निभाएं। उन्हें मतदान के समय किसी प्रकार की दिक्कत आती है तो वे तुरंत उन्हें या संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी को सूचना दें ताकि उनकी परेशानी को दूर किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार आदर्श आचार संहिता का पूरी तरह पालन करें और शांतिपूर्ण ढंग से मतदान करवायें। उन्होंने सभी मास्टर ट्रेनरों से कहा कि वे इवीएम मशीन व अन्य दस्तावेजों के बारे में विभागों के कर्मचारियों को पूर्ण रूप से जानकारी देकर अवगत कराएं, ताकि मतदान के समय उन्हें कोई कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपनी चुनाव ड्यूटी को उच्च प्राथमिकता के साथ निभाएं। उन्होंने चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि वे पोलिंग बूथ पर यह जांच पड़ताल कर लें कि दिव्यांग व्यक्तियों के लिए रैम्प बने हैं ताकि उन्हें मतदान करने में कोई असुविधा न हो। उन्होंने मतदाताओं से भी आग्रह किया कि वे अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed