फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Every society has a saint: Surendra Fauji

सर्व समाज के होते हैं संत : सुरेंद्र फौजी

Tue, 11 Feb 2025 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Every society has a saint: Surendra Fauji
10जेएनडी33: शहर से निकाली जा रही संत शिरोमणि गुरु रविदास की झांकी। संवाद
जुलाना। कस्बे में संत शिरोमणी गुरु रविदास जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा जुलाना के सभी वार्डाें से होते हुए बाजार से गुजरी। श्री संत शिरोमणी सभा के प्रधान सुरेंद्र फौजी ने बताया पूरे बाजार से शोभा यात्रा निकाली गई है। शोभा यात्रा में संत रविदास, डाॅ. बीआर आंबेडकर, कबीरदास, महर्षि वाल्मीकि व मीराबाई समेत कई महापुरुषों की झांकिया निकाली गईं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शोभायात्रा का मुख्य उद्देश्य आपसी भाईचारे को जोड़ना है। शोभा यात्रा में सभी महापुरुषों की झांकियां निकाली गई हैं। उन्होंने कहा कि संत किसी एक जाति के नहीं होते वो सर्व समाज की भलाई के लिए इस धरा पर जन्म लेते हैं। सभी लोगों को महापुरुषों के दिखाए गए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को संवारना चाहिए। उन्होंने कहा कि 11 फरवरी को निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें आरोग्यम अस्पताल की टीम लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच करेगी। रात को अखंड पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 12 फरवरी को भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सैकड़ों लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed