{"_id":"6085ae798ebc3e591536fad2","slug":"every-other-person-reported-positive-in-the-district-six-people-died-jind-news-rtk6059935137","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में हर दूसरे व्यक्ति की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, छह लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में हर दूसरे व्यक्ति की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, छह लोगों की मौत
विज्ञापन
लोगों के घरों में दवाई पहुंचाता स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Jind
जिले में कोरोना संक्रमण के कारण हालात इतने खराब हो चुके हैं कि हर दूसरे व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने लगी है। स्वास्थ्य विभाग को रविवार को 1176 लोगों की रिपोर्ट मिली, जिनमें से 600 व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। वहीं छह संक्रमितों की मौत भी हुई है। एक दिन में 600 मामले आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है।
कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि रविवार को झांझ गेट स्थित प्रेमनगर निवासी 72 वर्षीय महिला, भिवानी रोड निवासी 65 वर्षीय महिला, हनुमान गली निवासी 56 वर्षीय महिला, दिल्ली निवासी व्यक्ति जोकि नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन था, झांझ गेट निवासी 62 वर्षीय महिला के अलावा एक अन्य की मौत हुई है। मृतकों के स्वास्थ्य कर्मियों ने कोरोना गाइडलाइन के तहत अंतिम संस्कार करवा दिए। डॉ. कटारिया ने बताया कि रविवार को जिले में 600 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें स्वास्थ्य विभाग के भी आठ कर्मचारी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 10472 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7985 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 152 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 2335 लोग संक्रमित हैं। इनमें से 121 लोग नागरिक अस्पताल में दाखिल हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने 192 लोगों के सैंपल लिए हैं। स्वास्थ्य विभाग अब तक दो लाख 12 हजार 861 लोगों के सैंपल ले चुका है।
पहली बार संक्रमण की दर 51 प्रतिशत पहुंची
जिले में पहली बार कोरोना संक्रमण दर 51 प्रतिशत दर्ज की गई है। अब तक अप्रैल महीने में ही 40 प्रतिशत तक संक्रमण की दर नोट की गई थी। अप्रैल महीने में अब तक 59 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4282 संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
एक सप्ताह का रिपोर्ट कार्ड
तारीख संक्रमित मिले मौत हुई
19 अप्रैल 267 छह मौत
20 अप्रैल 266 छह मौत
21 अप्रैल 291 सात मौत
22 अप्रैल 199 पांच मौत
23 अप्रैल 232 छह मौत
24 अप्रैल 258 पांच मौत
25 अप्रैल 600 छह मौत
कोरोना संक्रमण के कारण हालात काफी मुश्किल भरे हैं। लोगों को संयम और हिम्मत के साथ काम लेना होगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी दिन-रात लोगों के इलाज में लगे हुए हैं। लोगों को इलाज के लिए हर सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। लोगों से अपील है कि वे स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें।
डॉ. मनजीत सिंह, सिविल सर्जन।