फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Every BJP worker considers service as religion: Devendra

भाजपा का हर कार्यकर्ता सेवा को ही धर्म मानता है : देवेंद्र

Fri, 12 Sep 2025 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 12 Sep 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Every BJP worker considers service as religion: Devendra
12जेएनडी25-मीटिंग में पहुंचे विधायक देवेंद्र अत्री का स्वागत करते हुए भाजपा कार्यकर्ता। स्रोत क
उचाना। बस स्टैंड के पास ब्राह्मण धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं की मीटिंग हुई। मीटिंग में पन्ना प्रमुख, बूथ अध्यक्षों, बूथ पालकों, बीएलए 2, शक्ति केंद्र प्रमुख, सह प्रमुख, पालकों ने हिस्सा लिया। मीटिंग में सेवा पखवाड़ा को लेकर विस्तार से चर्चा की। मुख्य वक्ता के तौर पर विधायक देवेंद्र अत्री पहुंचे। विधायक ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता सेवा को ही धर्म मानता है।
विज्ञापन

अत्री ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के 17 सितंबर को जन्म दिन से लेकर 25 सितंबर को दीन दयाल उपाध्याय जयंती एवं महात्मा गांधी जयंती दो अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा पूरे जोश और जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान गांवों और शहरों में स्वच्छता अभियान, रक्तदान, स्वास्थ्य शिविर, पौधरोपण अभियान, बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता व युवाओं के लिए सांसद खेल स्पर्धाएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन

साथ ही जागरूकता के लिए डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया जाएगा। सेवा पखवाड़ा केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि समाज के लिए भाजपा का संकल्प और सेवा पर्व है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के लिए समर्पित है। आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं ने आमजन को लाभ पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी की जीवनी संघर्ष और प्रेरणा की मिसाल है। यह अपने आप में युवाओं के लिए सबसे बड़ी सीख है कि मेहनत और ईमानदारी से सब कुछ संभव है। इस मौके पर ऋषिराज भार्गव, सतीश जांगड़ा, दीपक नंबरदार, श्रवण मांडी, संजय चहल, नीरज गोस्वामी, महेंद्र लोधर, सत्यनारायण मखंड, विकास श्योकंद, नरेश सौंगरी, प्रवीण गर्ग, दलबीर ग्रोवर, सतीश जोगी, दयानंद मित्तल, प्रदीप भौंगरा, रणधीर पांचाल व सत्यवान कौशिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed